Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024: पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने इंडिया चैंपियंस के खिलाफ छोड़ा एक हलवा कैच, देखें वायरल वीडियो

WCL 2024: पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने इंडिया चैंपियंस के खिलाफ छोड़ा एक हलवा कैच, देखें वायरल वीडियो

Wahab Riaz (Image Credit- Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर और पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज (Wahab Riaz), जारी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस के खिलाफ सुर्खियां बटोरने में सफल रहे। बता दें कि जारी टूर्नामेंट का 8वां मैच 6 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस और इंडिया चैंपियंस के बीच खेला गया।

इस मैच में वहाब रियाज एक आसान कैच छोड़ते हुए नजर आए, जिसकी वीडियो देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि यह घटना इंडिया चैंपियंस की पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिली, जब आमेर यामिन द्वारा फेंके गए ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइकर अनुरीत सिंह ने शाॅट खेला, जो हवा में चला गया, लेकिन जब इस कैच को लपकने के लिए रियाज गए तो उन्होंने इस आसान कैच को ड्राॅप कर दिया।

देखें वहाब रियाज द्वारा ड्राॅप किए गए इस कैच की वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो इंडिया चैंपियंस को 68 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। मैच के बारे में विस्तार से बात की जाए तो इंडिया के कप्तान युवराज सिंह ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल (77) और शरजील खान (72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए।

इसके अलावा शोएब मकसूद ने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, तो शोएब मलिक 25* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं इंडिया चैंपियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आरपी सिंह, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी और पवन नेगी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब इंडिया चैंपियंस पाकिस्तान चैंपियंस से मिले 244 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 175 रन ही बना पाई, और मैच में उसे 68 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया की ओर से सिर्फ सुरेश रैना ही 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए, तो अंबाती रायडू ने 39 रनों की पारी खेली। इसके अलवा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...