Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024: पहले जिंबाब्वे से मिली हार, फिर पाकिस्तान ने दी करारी शिकस्त, एक ही दिन में भारत को मिले दो-दो झटके

WCL 2024 पहले जिंबाब्वे से मिली हार फिर पाकिस्तान ने दी करारी शिकस्त एक ही दिन में भारत को मिले दो-दो झटके

IND vs PAK WCL 2024

इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का 8वां मुकाबला शनिवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। फैंस की उम्मीद के अनुसार यह मुकाबला हाईस्कोरिंग रहा, लेकिन भारत को इस मैच में 68 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में युवराज सिंह, गुरकीरत सिंह मान जैसे खिलाड़ी फेल रहे थे।

सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल और शरजील खान की जोड़ी ने पाकिस्तानी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 145 रनों की साझेदारी हुई। कामरान ने 40 गेंदों पर 70 रन, शरजील ने 30 गेंदों पर 72 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सोहैब मकसूद ने 26 गेंदों पर 51 रन की पारी खेल स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। शोएब मलिक ने अंत में 25 रन बनाकर पूरी कर दी।

पाकिस्तान की इस पारी के दौरान इरफान पठान काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने इस पारी में एक ओवर ही डाला जिसमें उन्होंने 25 रन खर्च किए। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। यह लीजेंड्स चैंपियनशिप के इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

WCL 2024 IND vs PAK: भारत के बल्लेबाज इस मैच में रहे फेल

244 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 ही रन बना पाई। सुरेश रैना एक छोर पर संभलकर खेलते रहे, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। रैना ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। युवराज सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए, वहीं यूसुफ पठान तो खाता भी नहीं खोल पाए। अंबाती रायडू ने 39 रनों का योगदान दिया। रॉबिन उथप्पा ने 22 रन और अनुरीत सिंह ने 20 रन बनाए।

लेकिन बाकी के प्लेयर्स खास योगदान नहीं दे पाए। पाकिस्तान ने भारत पर इस जीत के साथ टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा ली है। मैन इन ग्रीन 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, वहीं भारत तीसरे तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...