Skip to main content

ताजा खबर

WATCH VIDEO: MS Dhoni के अंदाज में छक्का लगाकर दीप्ति शर्मा ने टीम को बनाया चैंपियन, प्लेयर्स का रिएक्शन हुआ वायरल

WATCH VIDEO MS Dhoni के अंदाज में छक्का लगाकर दीप्ति शर्मा ने टीम को बनाया चैंपियन प्लेयर्स का रिएक्शन हुआ वायरल

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

वुमेंस के द हंड्रेड टूर्नामेंट के फाइनल में लंदन स्पिरिट ने वेल्श फायर को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। लंदन स्पिरिट की इस जीत की हीरो रही भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा। जब लंदन स्पिरिट को आखिरी तीन गेंदों पर चार रनों की दरकार थी, तब दीप्ति ने आक्रामक रूख अपनाते हुए हेली मैथ्यूज की गेंद पर कदमों का इस्तेमाल कर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया।

द हंड्रेड के फाइनल में दीप्ति शर्मा ने लगाया विनिंग शॉट

उनका यह बेबाक अंदाज देख डग आउट में बैठीं लंदन स्पिरिट टीम की अन्य खिलाड़ी हैरान रह गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वेल्श फायर ने इस मैच में लंदन स्पिरिट को जीत के लिए 116 रनों का टारगेट दिया था, जिसे टीम ने दीप्ति शर्मा के छक्के के दम पर 2 गेंदें और 4 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। दीप्ति ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए वेल्श फायर ने निर्धारित 100 गेंदों पर 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेस जोनासेन 54 रनों के साथ टीम की टॉप स्कोरर रही थीं। उनके अलावा कोई भी बैटर 25 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाईं। अंत में जैसे तैसे उनकी टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।

इस स्कोर का पीछा करते हुए लंदन स्पिरिट को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, मगर ओपनर जॉर्जिया रेडमेयने (34) एक छोर पर डटी रही। 89वीं गेंद पर 104 के स्कोर पर जब वह आउट हुईं तो कुछ देर के लिए जरूर लंदन स्पिरिट की सांसे बढ़ गई थी, मगर अंत में दीप्ति ने 16 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। दीप्ति ने अपनी पारी में एकमात्र विनिंग सिक्स के रूप में बाउंड्री बटोरी थी। जॉर्जिया रेडमेयने को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Dipti Sharma Match Winning Six

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...