Skip to main content

ताजा खबर

Viral Video: “वर्ल्ड कप 2027 में किसे कप्तान चाहते हैं?” फैंस ने जोर-जोर से लगाए रोहित शर्मा के नाम के नारे

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

19 नवंबर, 2023 का दिन क्रिकेट फैंस अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल सकते हैं। वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा एंड कंपनी जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के लिए रवाना हुई तो फैंस की यही इच्छा थी कि 19 अक्टूबर का अधूरा सपना बारबाडोस में पूरा हो, जिसे भारतीय टीम ने करके दिखाया।

29 जून, 2024 को भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पूरे 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी खिताब पर कब्जा किया। टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कहते हैं कि “For every November 19, there is a June 29″ (हर 19 नवम्बर के स्थान पर एक 29 जून आता है)

हालांकि, फैंस और भारतीय टीम के दिल में अभी भी एक बहुत बड़ा खालीपन है जिसे भरा जाना बाकी है। ऐसा लगता है कि इसे केवल 50 ओवर के वर्ल्ड कप को जीतकर ही पूरा किया जा सकता है। हाल ही में रोहित शर्मा एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां फैंस ने उनसे वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कप्तानी करने की डिंमाड कर दी।

एक साथ रोहित शर्मा का नाम चिल्लाने लगे फैंस

इवेंट के दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा, “आनी, आख्या भारतकन्ना विनंती रोहित भाऊ ना इथे करतो। हमको और एक विश्व कप चाहिए (मैं भारत के सभी नागरिकों की ओर से रोहित भाई से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं। हम एक और विश्व कप चाहते हैं)।”

शख्स ने फिर वहां मौजूद फैंस से पूछा, “आनी तो विश्व कप अस्ताना, अहमला कप्तान कोनाला बगाआयचा? कोनाला बगाआयचा (और वह वर्ल्ड कप (2027 संस्करण) भारत को दिलाने के लिए, हम सभी किसे कप्तान बनाना चाहते हैं?)?”, भीड़ ने फिर एक साथ रोहित शर्मा का नाम चिल्लाया।

Public Demand!!!

Rohit Sharma should lead India in 2027 worldcup ❤️😍 pic.twitter.com/Zbruf8TNnp

— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) October 3, 2024

शख्स ने आगे कहा, “हयेंचा सघ्यांची इच्छा आहे कि तुम्ही आजुन एक विश्व कप आपला देशसाथी घेउं यावा, येवदाच इत्का मि संगतो आनि थामतो। धन्यवाद (यहां मौजूद फैंस की यह अपार इच्छा है कि आप देश के लिए एक और वर्ल्ड कप जीतें, मुझे बस इतना ही कहना है और अब यहीं रुकूंगा। धन्यवाद!)!,”

भारतीय टेस्ट व वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए, धन्यवाद कहा।

আরো ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट...

22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. The Hundred 2026: पूरन और सैम करन ने एमआई लंदन को जीत के साथ शुरुआत दिलाई ‘द हंड्रेड 2026’ के ओपनिंग मैच...

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...