Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Indian chess team ने ओलंपियाड जीतने के बाद रोहित शर्मा के फेमस ‘Celebration Walk’ को किया रिक्रिएट

VIDEO Indian chess team ने ओलंपियाड जीतने के बाद रोहित शर्मा के फेमस Celebration Walk को किया रिक्रिएट

Indian Chess Team (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय मेन्स और विमेंस टीम ने 45वें चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने एक ही ओलंपियाड में दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते हैं। मेन्स टीम ने फाइनल में स्लोवेनिया और विमेंस टीम ने अजरबैजान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

भारतीय मेन्स और विमेंस चेस टीम ने जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फेमस “Robotic Walk” को कॉपी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें भारतीय मेन्स और विमेंस टीम के सेलिब्रेशन का वीडियो-

रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को बारबाडोस में हराकर खिताब पर कब्जा किया था। रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेने के लिए स्टेज पर गए थे तो उनके सेलिब्रेशन ने सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल रोहित ने फीफा वर्ल्ड कप में मेस्सी के फेमस वॉक की नकल की थी।

27 अक्टूबर से शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रनों से शानदार जीत हासिल की। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेहमान टीम 234 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 अक्टूबर से कानपुर में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी है, टीम में एक भी बदलाव नहीं किया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...