Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Hardik Pandya का ये No Look शॉट इंटरनेट पर आग की तरह हुआ वायरल, चारों तरफ हो रही है चर्चा

VIDEO Hardik Pandya का ये No Look शॉट इंटरनेट पर आग की तरह हुआ वायरल चारों तरफ हो रही है चर्चा

Hardik Pandya (Photo Source: Insta)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला कल ग्वालियर के नए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने तीनों ही डिपार्टमेंट (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में अपना दबदबा बनाया। भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया और इस जीत में सबसे अहम भूमिका टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने निभाई। हार्दिक ने पहले गेंद से योगदान दिया और फिर बाद में उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मैच खत्म किया।

इसी बीच भारतीय पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने विकेट के पीछे एक ऐसा शॉट लगाया है, जिसको आप बार-बार देखना पसंद करेंगे। हार्दिक का ये नो-लुक शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शॉट खेलने के बाद हार्दिक बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को आंख दिखाते हुए नजर आए। उनके इस शॉट को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस से लेकर कमेंटेटर तक सभी लोग हैरान रह गए।

हार्दिक पांड्या के इस नो लुक शॉट का हर कोई हुआ दीवाना

भारतीय पारी के 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने लगातार गेंदों पर बाउंड्री लगाई। इस दौरान उन्होंने तस्कीन अहमद के ओवर की तीसरी गेंद पर एक शॉट ऐसे मारा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हार्दिक का ये नो लुक शॉट एक बार को काफी खतरनाक भी लगा। हालांकि उनकी गेंदबाज की रफ्तार का फायदा उठाया और गेंद को कीपर के ऊपर से सिर्फ रास्ता दिखा दिया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर बाउंड्री के पार चली गई।

हार्दिक ने इसके बाद अगली दो गेंदों पर भी बाउंड्री मारी। उस ओवर की चौथी गेंद उनको फुलटॉस मिली, जिस पर उन्होंने शॉट मारा लेकिन उनके साथ से बल्ला छूट गया और दूर जाकर गिरा। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने लंबा छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। हार्दिक ने 16 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 243.75 का रहा।

मुकाबले की बात करे तो भारत ने पहले टी20 में बंगलादेश को 49 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर आसानी से मैच को अपने नाम किया।

Hardik Pandya No Look Shot, Video Went Viral

আরো ताजा खबर

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...

SM Trends: 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आज ही के दिन, यानी 21 जुलाई 2014 को, इशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में शॉर्ट-बॉल की बौछार करते हुए जबरदस्त बॉलिंग की थी। उन्होंने...

SL vs IND: इस सप्ताह घोषित हो सकती है टेस्ट टीम, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर टिकीं चयनकर्ताओं की नजरें

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour this week (image via X) अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति के इस हफ्ते...