Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: हार का अंदाजा होते ही मैदान में गुस्से से आगबबूला हो गए Jaker Ali, बैट के कर दिए दो टुकड़े

Jaker Ali (Photo Source: ICC/Instagram)

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में 4 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाकर विरोधी टीम को 113 के टोटल पर रोक दिया था। दूसरी पारी में ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेशी टीम इस लक्ष्य का पीछा आराम से कर लेगी, लेकिन न्यूयॉर्क की चुनौतीपूर्ण पिच और साउथ अफ्रीका की कमाल गेंदबाजी के चलते टीम 20 ओवरों के अंत में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई।

मैच के आखिरी ओवरों के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी जाकेर अली (Jaker Ali) काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

Jaker Ali ने अपने बैट को दो टुकड़ों में तोड़ा

बांग्लादेश की पारी का 19वां ओवर साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ऑटनील बार्टमैन ने डाला था। ओवर की आखिरी तेज बाउंसर गेंद का सामना करने के बाद जाकेर ने गुस्से में आकर अपना बल्ला ही तोड़ दिया। आईसीसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में जाकेर अली (Jaker Ali) पहले बल्ले को अपने घुटने पर मारते हैं, और फिर उसे दो हिस्सों में तोड़ देते हैं। बैट को तोड़ने के बाद अली उसे जमीन पर फेंकते हैं, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम को दूसरा बल्ला लाने का इशारा करते हैं।

यहां देखें जाकेर अली का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। केशव महाराज ने तीसरी और पांचवी गेंद पर जाकेर अली (8) और महमुदुल्लाह (20) को आउट किया, और मात्र 6 रन दिए थे। दोनों ही बल्लेबाज बड़ा शॉट मारने के चक्कर में लॉन्ग-ऑन पर एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे थे।

बांग्लादेश इस वक्त ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश अगला मुकाबला 13 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...