Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: हार का अंदाजा होते ही मैदान में गुस्से से आगबबूला हो गए Jaker Ali, बैट के कर दिए दो टुकड़े

Jaker Ali (Photo Source: ICC/Instagram)

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में 4 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाकर विरोधी टीम को 113 के टोटल पर रोक दिया था। दूसरी पारी में ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेशी टीम इस लक्ष्य का पीछा आराम से कर लेगी, लेकिन न्यूयॉर्क की चुनौतीपूर्ण पिच और साउथ अफ्रीका की कमाल गेंदबाजी के चलते टीम 20 ओवरों के अंत में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई।

मैच के आखिरी ओवरों के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी जाकेर अली (Jaker Ali) काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

Jaker Ali ने अपने बैट को दो टुकड़ों में तोड़ा

बांग्लादेश की पारी का 19वां ओवर साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ऑटनील बार्टमैन ने डाला था। ओवर की आखिरी तेज बाउंसर गेंद का सामना करने के बाद जाकेर ने गुस्से में आकर अपना बल्ला ही तोड़ दिया। आईसीसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में जाकेर अली (Jaker Ali) पहले बल्ले को अपने घुटने पर मारते हैं, और फिर उसे दो हिस्सों में तोड़ देते हैं। बैट को तोड़ने के बाद अली उसे जमीन पर फेंकते हैं, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम को दूसरा बल्ला लाने का इशारा करते हैं।

यहां देखें जाकेर अली का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। केशव महाराज ने तीसरी और पांचवी गेंद पर जाकेर अली (8) और महमुदुल्लाह (20) को आउट किया, और मात्र 6 रन दिए थे। दोनों ही बल्लेबाज बड़ा शॉट मारने के चक्कर में लॉन्ग-ऑन पर एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे थे।

बांग्लादेश इस वक्त ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश अगला मुकाबला 13 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...