Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुसा एक फैन, फिर छुए विराट कोहली के पैर

Virat Kohli Fan (Photo Source: X)

13 साल के लंबे अंतराल के बाद विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई है। नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे की टीमें रणजी मैच में आमने सामने हैं। इस मैच में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसी दौरान लाइव मैच में एक शख्स दौड़ते हुए ग्राउंड पर आया और विराट कोहली की ओर भागने लगा।

इस शख्स को बीच ग्राउंड में दौड़ता देख फील्डर अपनी जगह पर रूक गए और खड़े होकर देखने के लगे कि आखिर वो फैन बीच मैदान में भाग क्यों रहा है। बल्लेबाज भी उस शख्स की ओर देखने लगे और ऐसे में खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। तभी दौड़ता हुआ शख्स कोहली के पैरों में जाकर गिर पड़ा। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोहली से अलग किया।

Virat Kohli से मिलने के लिए Fan ने तोड़ी सिक्योरिटी

A fan entered the ground to meet Virat Kohli & he touched Kohli’s feet. 🥹❤️ pic.twitter.com/97SyZleaNv

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 30, 2025

मैच शुरू होने से पहले, कोहली को अपने घरेलू टीम के लिए फिर से खेलते देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे और अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी के पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद जैसे ही भारत के पूर्व कप्तान मैदान में उतरे, पूरा स्टेडियम ‘कोहली!’ कोहली!’ के नाम से गूंज उठा।

कोहली को रणजी ट्रॉफी में खेलते देखने का क्रेज इतना है कि स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए फैंस सुबह 3 बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे। स्टेडियम के बाहर कोहली और आरसीबी के लिए लगातार नारे लगाने  वाले फैंस ने भारत के पूर्व कप्तान के प्रति एक बार फिर अपने जुनून का प्रदर्शन किया। डीडीसीए सूत्रों ने बताया कि गेट नंबर 16 और 17 के खुलने के बाद गेट नंबर 18 को भी खोल दिया गया है।

विराट कोहली ने इससे पहले आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच दिल्ली के लिए आखिरी बार नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेला था.कोहली की वापसी ऐसे समय में हुई है जब 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के पास रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में प्रवेश करना मुश्किल लग रहा है। दिल्ली की टीम को चौथे स्थान पर मौजूद रेलवे पर पूरी जीत की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...