Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: शाहरुख खान की बड़ी फैन निकली Jess Jonassen, विकेट लेने के बाद खास अंदाज में मनाया जश्न

VIDEO शाहरुख खान की बड़ी फैन निकली Jess Jonassen विकेट लेने के बाद खास अंदाज में मनाया जश्न

Jess Jonassen (Photo Source: X/Twitter)

महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मैच आज 23 अगस्त को त्रिनिदाद में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच खेला गया। मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। लेकिन इस बीच टीम की खिलाड़ी जेस जोनासेन (Jess Jonassen) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, जेस जोनासेन विकेट लेने के मैदान में खास अंदाज में जश्न मनाती हुई नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jess Jonassen ने SRK’ Style में मनाया जश्न

बारबाडोस रॉयल्स महिला टीम की पारी का 15वां ओवर जेस जोनासेन (Jess Jonassen) ने डाला था। जोनासेन ने जैसे ही ओवर की तीसरी गेंद पर आलिया एलेने का विकेट चटकाया, वह मैदान में शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज करती हुई नजर आईं।

देखें वीडियो-

बता दें, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम में शाहरुख खान का पैसा लगा हुआ है और वह टीम के मालिकों में से एक हैं।

ऐसा रहा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच के मैच का हाल

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिनबागो की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 113 रन ही बना पाई थी। शिखा पांडे ने 34 गेंदों में सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान डींड्रा डॉटिन ने 28 रन बनाए थे। बारबाडोस रॉयल्स के लिए चिनेल हेनरी, हेली मैथ्यूज और अमांडा-जेड वेलिंग्टन ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए थे।

बारबाडोस रॉयल्स की टीम ने 17 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया। कप्तान हेली मैथ्यूज ने 56 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। जेस जोनासेन (Jess Jonassen) ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए 4 ओवर में 21 रन लेकर दो विकेट चटकाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाई।

टूर्नामेंट में ट्रिनबागो रॉयल्स अगला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 24 अगस्त को खेलेगी। वहीं, बारबाडोस रॉयल्स की टीम अगला मैच 27 अगस्त को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के साथ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...