Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मेलबर्न टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल नेट्स में जमकर कर रहे हैं बैटिंग प्रैक्टिस, क्या ठोकेंगे शतक?

VIDEO: मेलबर्न टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल नेट्स में जमकर कर रहे हैं बैटिंग प्रैक्टिस, क्या ठोकेंगे शतक?

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच गाबा में खेला गया पिछला मैच ड्रॉ हुआ था। BGT ट्रॉफी रिटेन और WTC फाइनल की दावेदारी ठोकने के लिए आगामी मैच जीतना टीम इंडिया के बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

इस बीच, टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, जिसमें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं यशस्वी जायसवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यशस्वी जायसवाल मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के लिए अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान वह अपने ओपनिंग पार्टनर केएल राहुल के साथ भी बातचीत करते हुए नजर आए। वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि ऐसी अच्छी प्रैक्टिस के बाद यशस्वी को मैदान में भी शानदार बल्लेबाजी करनी चाहिए।

यहां देखें वीडियो-

गाबा टेस्ट की पहली पारी में 4 रन पर आउट हुए थे यशस्वी

गाबा टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल दो गेंदों में 4 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के हाथों आउट हुए थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 4 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में अब तक यशस्वी ने तीन मैचों की 6 पारियों में 38.60 के औसत, 55.94 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं। वह केएल राहुल (235) के बाद सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है।

पुजारा ने जायसवाल को दी यह एडवाइस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट से पहले चेतेश्नर पुजारा ने यशस्वी को एडवाइस देते हुए कहा, “किसी को उसे यह बताने की जरूरत है कि आप ऑस्ट्रेलिया में नई गेंद को ड्राइव नहीं कर सकते। वह फुल डिलिवरी की तलाश में है। वह जानता है कि वह नई गेंद के खिलाफ ड्राइव करके कुछ रन बना सकता है, लेकिन नई गेंद को ड्राइव करना बहुत मुश्किल है, और वह केवल उसी गेंद की तलाश में है। आपको केएल राहुल की तरह ड्राइव करने की जरूरत है, केवल तभी जब गेंद आपके शरीर के करीब हो।”

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...