Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मार्नस लाबुशेन और जसप्रीत बुमराह के बीच देखने को मिला प्रतिस्पर्धा का एक मजेदार मुकाबला

VIDEO: मार्नस लाबुशेन और जसप्रीत बुमराह के बीच देखने को मिला प्रतिस्पर्धा का एक मजेदार मुकाबला

Jasprit Bumrah and Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अक्सर विरोधी टीम के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर नहीं आते हैं। हालांकि, एडिलेड ओवल में आज 6 दिसंबर, शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे BGT पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, बुमराह का एक अलग ही रूप देखने को मिला है।

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 180 रनों पर सिमट गई। हालांकि, कम स्कोर के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के लिए जल्दी विकेट लेने की तलाश थी, और सभी की निगाहें एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के ऊपर टिकी हुई थीं।

लेकिन 24 रनों के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका देने के बाद, पहले दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन की साझेदारी को नहीं तोड़ पाए।

हालांकि, दिन के खेल के आखिरी सेशन में लाबुशेन और बुमराह के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बुमराह द्वारा फेंकी गई कुछ गेंदों को लाबुशेन ने डिफेंस किया, तो कुछ गेंदों पर वह बीट भी हुए, जिसके बाद दोनों का एक्शन देखने लायक था।

देखें दोनों के बीच मैदान पर चली प्रतिस्पर्धा की शानदार वीडियो

खैर, आपको एडिलेड टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो भारत के पहली पारी के 180 रनों के जबाव में, ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 33 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 94 रनों से पीछे है। क्रीज पर इस समय नाथन मैकस्वीनी 38* और मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर मौजूद हैं।

तो वहीं इससे पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया के पास मिचेल स्टार्क की कमाल की गेंदबाजी का कोई भी जबाव नहीं था। भारत को 180 रनों पर समेटने में स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन खर्चते हुए 6 विकेट हासिल किए, तो पैट कमिंस और स्काॅट बोलेंड को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...