Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बीच मैदान पर डांस करते हुए नजर आए विराट, अपने नागिन मूव से लूटी महफिल

Virat Kohli Dance (Photo Source: X)

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में जारी पहले टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दोनों पारियों में बल्ले से फ्लॉप रहे। हालांकि बल्ले से रन नहीं बना पाने के बावजूद भी वो फैंस को इंटरटेन करते रहे। मैच के दौरान कभी वह शाकिब अल हसन को मलिंगा कहते हुए उनकी टांग खिंचाई कर रहे थे, तो कभी अपने नागिन मूव से महफिल लूट ले जाते हैं। दरअसल चेन्नई टेस्ट के दौरान विराट कोहली का एक नागिन मूव का वीडियो सामने आया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

दरअसल विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके ही एक फैनपेज ने शेयर किया है। कोहली वीडियो में अपने साथी खिलाड़ी को हाथों से नाग की तरह डसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह मूव कुछ हद तक कपिल शर्मा का फेमस ‘बाबा जी के ठुल्लू’ जैसा है।

यहां देखिए विराट कोहली का डांस वीडियो

वहीं डांस के बाद अब अगर विराट के प्रदर्शन की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली 6 तो दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में वो उस तरह की वापसी नहीं कर पाए जिसकी फैन उम्मीद कर रहे थे। विराट कोहली ने बेटे के जन्म के चलते इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल की शुरुआत में घरेलू टेस्ट सीरीज को स्किप किया था और उसके बाद से वो लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे थे।

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का अगला मुकाबला कानपुर में खेला जाना है, ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि विराट उस मैच में रन बनाकर फॉर्म में वापसी करेंगे। आगामी सीरीज को देखते हुए विराट कोहली का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैच की टेस्ट सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर पर 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ये सभी टेस्ट मैच WTC के लिहाज से काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर भारत को इस WTC चक्र के फ़ाइनल में पहुंचना है तो उन्हें इन सभी टेस्ट मैचों में विराट कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

 

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान फिर संभालेंगे जो रूट! मार्कस ट्रेस्कोथिक को बनाया जाएगा अंतरिम हेड कोच

Joe Root set to be renamed England Test captain (image via X) ‘द एथलेटिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड की आने वाली सीरीज से पहले जो रूट को फिर से...

‘कड़ी मेहनत का फल मिलना चाहिए, धोखाधड़ी की कोई जगह नहीं’: NEET पेपर-लीक विवाद पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया

Sachin Tendulkar called for a transparent and merit-based system amid the ongoing student protests (image via X) देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के बढ़ते...

24 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव तेज गेंदबाज मयंक...

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप बने DSP, बिहार सरकार ने किया सम्मानित

Mukesh Kumar and Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पुलिस...