Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: देवदत्त पडिक्कल ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, स्लिप में पकड़ा पृथ्वी शॉ का बेहतरीन कैच

VIDEO देवदत्त पडिक्कल ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती स्लिप में पकड़ा पृथ्वी शॉ का बेहतरीन कैच

Irani Cup: Prithvi Shaw fails courtesy Devdutt Padikkal’s stunning catch. (Source:X/Twitter)

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। रेड बल्ले से खेले जा रहे इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया के देवदत्त पडिक्कल ने शानदार कैच पकड़ा और टीम को पहली सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। देवदत्त पडिक्कल ने हवा में छलांग लगाकर स्लिप में कैच पकड़ा और मुंबई की टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ को सस्ते में आउट करा दिया।

देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा पृथ्वी शॉ का बेहतरीन कैच

दरअसल पृथ्वी शॉ कवर की तरफ शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में चली गई। इस मुकाबले में ओवरकास्ट कंडीशन होने की वजह से रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का ये फैसला काफी हद तक मैच के पहले घंटे में सही साबित हुआ, क्योंकि तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ को मुकेश कुमार ने आउट कर दिया।

उसके बाद मुकेश ने जल्द ही हार्दिक तैमोर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरे स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल ने अपने दाहिने ओर हवा में छलांग लगाकर पृथ्वी शॉ का कैच पकड़ा। शॉ इस मैच में 7 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए।

आपको बता दें कि, देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं और दो टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। इस समय वह रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं और आने वाले समय में वह टीम इंडिया में उनको फिर से मौका मिल सकता है। हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे फिलहाल टीम से दूर हैं।

गौरतलब है कि, पडिक्कल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में धर्मशाला में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उस टेस्ट मैच में वे 65 रन बनाने में सफल रहे थे। एक ही पारी में उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इससे पहले 2021 में उन्होंने श्रीलंका के दौरे पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और दो पारियों में 38 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...