Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अश्विन की जादुई स्पिन, सिराज का गजब का कैच, कुछ इस तरह से दोनों ने मिलकर दिखाया शाकिब को पवेलियन का रास्ता

VIDEO: अश्विन की जादुई स्पिन, सिराज का गजब का कैच, कुछ इस तरह से दोनों ने मिलकर दिखाया शाकिब को पवेलियन का रास्ता

Mohammad Siraj Catch. (Photo Source: BCCI)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में दो दिनों का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया, वहीं मुकाबले के चौथे दिन भारतीय टीम की ओर से गजब की फील्डिंग देखने को मिली। पहले मोहम्मद सिराज की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने कवर्स की दिशा में एक हाथ से लाजवाब कैच लपका।

कप्तान रोहित के इस फुर्ती को देख सिराज भी मोटिवेट हुए। उन्होंने इसके बाद आर अश्विन की गेंद पर शाकिब अल हसन का एक शानदार कैच पकड़ा। मोहम्मद सिराज के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिराज ने यह कैच बांग्लादेश की पारी के 56वें ओवर में पकड़ा। दिन का पहला ओवर लेकर आए आर अश्विन ने आखिरी गेंद पर अपनी जादुई स्पिन में शाकिब को फंसाया।

दरअसल आर अश्विन ने गेंद को हवा में फ्लाइट करवाया और  शाकिब ने कदमों का इस्तेमाल कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश। शाकिब गेंद को बल्ले से पूरी तरह कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद हवा में चली गई। इसके बाद मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज ने पहले अपनी कैप उतारी उसके बाद पीछे जाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। सिराज ने अंत में पीछे की ओर उलटी डाइव लगाई, गेंद उनके उलटे हाथ में जाकर फंसी।

यहां देखिए मोहम्मद सिराज का वो वीडियो

बात मुकाबले की करें तो, पहले दिन 35 ओवर के बाद खेल को खराब रोशनी की वजह से समय से पहले खत्म कर दिया गया था। इसके बाद दूसरे दिन बारिश ने कहर बरपाया, वहीं तीसरे दिन मैदान की हालत ख़राब होने की वजह से मैच नहीं हो पाया। तीसरे दिन तो दोनों टीमें मैदान तक में नहीं आई थी।

अंपायरों ने तीन बार निरीक्षण किया, मगर मैदान खेलने के लिए फिट नहीं पाया गया। इस वक्त चौथे दिन का खेल जारी है और बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई। वहीं जडेजा ने खालिद महमूद को आउट कर अपना 300वां विकेट पूरा किया।

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट...

SM Trends: 23 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एमआई पलटन बस की एक वीडियो को...

प्लेऑफ की जंग के बीच PBKS को बड़ा फायदा, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में आज 23 मई को होने वाले मुकाबले से पहले मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए बड़ी राहत बन...

IPL 2026, Match 70: KKR बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी रोमांचक सीजन का लीग चरण अब समाप्ति की ओर है और नाॅकआउट मुकाबले शुरू होने वाले हैं।...