Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल करती हुई नजर आई ये युवा लड़की, वीडियो कुछ ही समय में वायरल

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हाल के दिनों में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। तो वहीं हाल में ही समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह ने अपनी उपयोगिता को सही साबित कर दिखाया था।

दूसरी ओर, अपने डेब्यू के समय से ही बुमराह अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। साथ ही ऐसा कई बार देखा गया है कि बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को, कई उभरते हुए युवा क्रिकेटर्स और फैंस काॅपी करते हुए नजर आते हैं।

तो वहीं अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवा लड़की जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को काॅपी करती हुई नजर आ रही है। युवा लड़की की इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें इस युवा लड़की की ये वायरल वीडियो

Not only boys but Girls have also started Coping Jasprit Bumrah action
BCCI should mentor this Girl 🧒 pic.twitter.com/bbp7n8ecS5

— ICT Fan (@Delphy06) August 17, 2024

टी20 वर्ल्ड कप भारत को जिताने में बुमराह ने निभाई थी अहम भूमिका

गौरतलब है कि हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब को, भारतीय टीम को जितवाने में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में 177 रनों का बचाव करते हुए बुमराह ने फेंके गए चार ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 बड़े विकेट हासिल किए थे। तो वहीं मैच के नाजुक मोड़ पर मार्को यान्सेन के विकेट को कौन ही भूल सकता है, जहां से भारतीय टीम के लिए मैच पलटा था।

दूसरी ओर, पूरे टूर्नामेंट में बुमराह के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने खेले 8 मैचों में 4.17 की इकाॅनमी और 8.26 की औसत से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। साथ ही इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि...