Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि अब धोनी से पहले जैसा प्रदर्शन उम्मीद करना सही नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि फैंस को यह समझना होगा कि अब वह पुराने समय की तरह हर मैच में आकर 10 गेंदों में 30 रन नहीं बना सकते।

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की सबसे बड़ी ताकत उनकी कप्तानी समझ और मैदान पर मौजूदगी है। भले ही टीम के आधिकारिक कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं, लेकिन असली नियंत्रण अब भी धोनी के हाथ में ही दिखाई देता है। जब भी टीम दबाव में होती है, धोनी ही फील्ड सेट करते हैं, गेंदबाजों को सलाह देते हैं और पूरे मैच को कंट्रोल करते हैं।

धोनी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर रोल ठीक नहीं, 2026 आखिरी सीजन: कैफ

उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर धोनी को इस्तेमाल करने के सुझाव को भी गलत बताया। कैफ ने कहा कि धोनी निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, जहां उन्हें बहुत कम गेंदें खेलने का मौका मिलता है। ऐसे में सिर्फ बल्लेबाजी के लिए उन्हें टीम में रखना सही नहीं होगा, क्योंकि वह पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करके और रणनीति बनाकर पहले ही टीम में बड़ा योगदान दे रहे हैं।

कैफ ने यह भी कहा कि धोनी पूरे साल क्रिकेट नहीं खेलते हैं, इसलिए उनसे हर मैच में तेज फिनिश की उम्मीद करना ठीक नहीं है। हालांकि, वह कभी-कभी शानदार पारियां खेल सकते हैं, लेकिन इसे लगातार करना मुश्किल है।

धोनी के भविष्य पर बात करते हुए कैफ ने संकेत दिया कि आईपीएल 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर साल इस बारे में चर्चा होती है, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि वह फैसला ले सकते हैं। हालांकि, धोनी अपने फैसलों को आखिरी समय तक गुप्त रखते हैं, इसलिए उनके रिटायरमेंट को लेकर कुछ भी पक्का कहना मुश्किल है।

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...