Skip to main content

ताजा खबर

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की

आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय, पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। विजय ने बड़ा बयान देते हुआ कहा है कि खिलाड़ी में वो सारे गुण मौजूद हैं, जो उन्हें हर फाॅर्मेट का खिलाड़ी बनाती हैं।

हाल में ही मुरली विजय ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- प्रियांश आर्या एक बेहद दिलचस्प व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी हैं, जिनकी टाइमिंग कमाल की है। उनमें एक महान खिलाड़ी बनने के सारे गुण मौजूद हैं। 7 से 15 ओवरों के बीच स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है।

2. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद

इस खबर में हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस सूची में पहले नंबर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं। 5. एबी डिविलियर्स (251 छक्के), 4. एमएस धोनी (264 छक्के), 3. विराट कोहली (291 छक्के), 2. रोहित शर्मा (302 छक्के), 1. क्रिस गेल (357 छक्के)

3. BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना है। गौरतलब है कि फरवरी में बीसीसीआई ने पुरुष और महिला सीनियर टीम के लिए सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट 2025-26 सीजन की घोषणा की थी।

पुरुष टीम से कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट मिला। साथ ही बीसीसीआई ने पिछले सीजन तक मौजूद ए प्लस (A+) कैटेगिरी को समाप्त कर दिया। चूंकि अब ए प्लेस कैटेगिरी खत्म हो गई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह मौजूद थे। इस कैटेगिरी में बुमराह को प्रतिवर्ष 7 करोड़ रुपए का भुगतान होता था। लेकिन ए कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष वेतन के रूप में मिलते हैं, जो अब मौजूदा काॅन्ट्रैक्ट की टाॅप कैटेगिरी है। इस वजह से बुमराह को 2 करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना है।

4. अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर

रतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की थी। तो वहीं, 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 18 मार्च को लखनऊ के लग्जरी द सेंट्रम होटल में शादी के लिए रिसेप्शन रखा, जिसमें यूपी और भारतीय क्रिकेट की कुछ बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

इस रिसेप्शन में जडेजा अपनी पत्नी व भाजपा नेत्री रिवाबा के साथ नजर आए। तो वहीं, अब इस रिसेप्शन से जुड़ी एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुलदीप भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी व भाजपा नेत्री रिवाबा के पैर छूते हुए दिखे। फैंस इस वीडियो को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

5. पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को 2.34 करोड़ में खरीदकर फंसी सनराइजर्स, ललित मोदी ने काव्या मारन की टीम पर कसा तंज

‘द हंड्रेड’ लीग की नीलामी में एक फैसला बड़ा विवाद बन गया है। सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस विवाद के बीच IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज भरे अंदाज में लिखा कि जब पहले से ही फैंस नाराज हैं, तब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही फैसला नहीं लगता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पब्लिक इमेज संभालने का अच्छा अनुभव है और जरूरत पड़े तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।

6. ‘सबसे पहले उन्होंने ही मुझे फोन किया’, सूर्यकुमार यादव कैसे बने टीम इंडिया के कप्तान, खुद किया बड़ा खुलासा

क्रिकेट जगत में नए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल। वह अब भारत को यह खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान बन गए। सूर्या से पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी तक पहुंचने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। सूर्यकुमार ने खुद खुलासा किया कि उन्हें भारत का T20 कप्तान बनाने के पीछे किसका असली रोल था। टी20आई कप्तान के तौर पर उनकी नियुक्ति में गंभीर का नहीं, बल्कि चार अन्य लोगों का हाथ था। सूर्यकुमार ने बताया कि BCCI के पूर्व सचिव जय शाह, BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर सूर्यकुमार को कप्तान बनाने का फैसला लिया था।

7. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को इस टीम का हेड कोच किया गया नियुक्त

ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट टीम न्यू साउथ वेल्स ने बड़ा ऐलान करते हुए पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को अपनी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। न्यू साउथ वेल्स का जैसे ही सीजन खत्म हुआ, उसके 24 घंटे के अंदर ही नए हेड कोच का ऐलान कर दिया गया। बता दें नया सीजन खत्म होते ही अंतिम मैच के दौरान असिस्टेंट कोचों को हटा दिया गया था। लेकिन अब हैडिन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी क्रिकेट खेला है। गौरतलब है कि हैडिन ने 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20 मैच खेले हैं। हैडिन ने न्यू साउथ वेल्स में ग्रेग शिप्पर्ड की जगह ली है।

8. MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि अब धोनी से पहले जैसा प्रदर्शन उम्मीद करना सही नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि फैंस को यह समझना होगा कि अब वह पुराने समय की तरह हर मैच में आकर 10 गेंदों में 30 रन नहीं बना सकते। कैफ के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की सबसे बड़ी ताकत उनकी कप्तानी समझ और मैदान पर मौजूदगी है। भले ही टीम के आधिकारिक कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं, लेकिन असली नियंत्रण अब भी धोनी के हाथ में ही दिखाई देता है।

আরো ताजा खबर

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि...

SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...