

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भविष्य में वापसी की संभावना को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है और पुष्टि की है कि पाकिस्तान के साथ उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बताया कि ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने की उनकी एलिजिबिलिटी कानूनी रूप से खत्म हो गई है। आमिर ने अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए यूके का पासपोर्ट हासिल किया, जिससे उन्हें ‘द हंड्रेड’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’ जैसे इंग्लिश क्रिकेट टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ी के तौर पर खेलने का मौका मिला।
अब मैं ब्रिटेन का लोकल खिलाड़ी हूं: आमिर
आमिर ने कहा, “अब मैं ब्रिटेन का लोकल खिलाड़ी हूं। जब आप काउंटी चैंपियनशिप और ‘द हंड्रेड’ जैसे टूर्नामेंट में लोकल खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं, तो आपको एक डॉक्यूमेंट पर साइन करना होता है जिसमें लिखा होता है कि आप किसी दूसरे देश के लिए लोकल खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेल सकते। इसलिए, पाकिस्तान वाला मेरा चैप्टर अब बंद हो चुका है।”
भले ही पाकिस्तान के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का दौर खत्म हो चुका है, लेकिन आमिर ग्लोबल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब भी एक्टिव हैं। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वे पाकिस्तान सुपर लीग में घरेलू खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे।
हाल ही में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान, जब आमिर से पूछा गया था कि क्या वह अपनी ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजहर महमूद के नक्शेकदम पर चल सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता पीएसएल है, जबकि आईपीएल में खेलने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
आमिर ने 2024 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिससे उनका 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20आई मैचों का करियर समाप्त हो गया था।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका! आईसीसी ने छिनी पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी – रिपोर्ट
“पूर्व प्रधानमंत्री के नाते उन्हें इलाज मिलना चाहिए”: पूर्व पाक क्रिकेटर मोईन खान ने खिलाड़ियों से की समर्थन में बोलने की अपील
30 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका! आईसीसी ने छिनी पहले महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी: रिपोर्ट
SM Trends: 30 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

