Skip to main content

ताजा खबर

U19 Womens Asia Cup 2024: भारत ने जीता उद्घाटन संस्करण का खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को हराया

U19 Womens Asia Cup 2024: भारत ने जीता उद्घाटन संस्करण का खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को हराया
U19 Womens Asia Cup (Photo Source: X)

भारत की अंडर-19 टीम ने गोंगडी त्रिशा के शानदार अर्धशतक और गेंद से शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में बांग्लादेश अंडर-19 को 41 रन से हराकर महिला अंडर-19 एशिया कप के उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बोर्ड पर लगाए थे।

इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 76 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने 41 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया। गोंगाडी त्रिशा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस मैच में भारतीय टीम ने तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

U19 Womens Asia Cup 2024: BAN vs IND: कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए गोंगाडी त्रिशा ही एकमात्र ऐसी बल्लेबाज रही जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। इस सलामी बल्लेबाज ने 47 गेंदों में 5 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली। टीम के पांच बैटर डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। बांग्लादेश के लिए फरजाना इस्मिन ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

118 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की बैटिंग कितनी खराब रही इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जुएरिया फिरदौस 22 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रही और उनके आलावा सिर्फ फहमीदा चोया (18) एक मात्र ऐसी बैटर थी जो दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।

बांग्लादेश की टीम की 9 बैटर सिंगल डिजीट स्कोर पर ही आउट हो गई। भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। भारत के लिए यह टूर्नामेंट काफी शानदार रहा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, वहीं नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा। इसके बाद सुपर-4 में भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

আরো ताजा खबर

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...

‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty) Michael Atherton on Babar Azam: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो 

County Championship (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड...

CPL इतिहास के 5 सबसे तेज तूफानी शतक, जब बल्लेबाजों ने गेंदों से उड़ाए परखच्चे!

Top 5 Fastest Centuries in CPL History (image via getty) Top 5 Fastest centuries in CPL history: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें रिकॉर्ड...