Skip to main content

ताजा खबर

Top End T20 टूर्नामेंट में पर्थ स्काॅचर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Jhye Richardson, पढ़ें बड़ी खबर 

Jhye Richardson. (Photo by Scott Gardiner/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) काफी समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं और इसकी वजह है इंजरी। गौरतलब है कि इस साल मार्च में रिचर्डसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की ओर से सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन बिग बिश लीग के गत सीजन में लगी चोट के चलते वह टीम के लिए अभी तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं।

तो वहीं अब क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के घरेलू Top End T20 टूर्नामेंट में रिचर्डसन पर्थ स्काॅचर्स (Perth Scorchers) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसको लेकर टीम के हेड कोच Tim MacDonald का बड़ा बयान भी सामने आया है।

Tim MacDonald ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि Top End T20 टूर्नामेंट में झाय रिचर्डसन के खेलने को लेकर पर्थ स्काॅचर्स के कोच Tim MacDonald ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हम इस टूर्नामेंट को झाय (रिचर्डसन) के लिए प्रतिस्पर्धी माहौल में संपर्क खोजने के अवसर के रूप में भी देखते हैं।

उन्होंने पिछले साल बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन स्कॉर्चर्स और WA (वेस्ट ऑस्ट्रेलिया) में हम जो करते हैं उसमें वे एक बड़ा हिस्सा हैं, इसलिए हम उनको वापस एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं आगे MacDonald ने क्रिकेटर की इंजरी को लेकर कहा- वह (झाय रिचर्डसन) अब पूरी तरह से फिट हैं और एक्टिव हैं। वह मैच खेलने की तलाश में है। मुझे लगता है कि इन गर्मियों में उन्हें काफी सारे मौके मिलेंगे।

आपको Top End T20 टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दें तो यह बिग बैश लीग (BBL) का ही विस्तारित रूप है, जिसमें दुनिया की बेहतरीन टी20 टीमें हिस्सा लेती हैं। बीबीएल की करीब आधी टीमें इस टूर्नामेंट में शिरकत करती हैं।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...