Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने किया आंद्रे रसेल को आउट, देखें वीडियो 

The Hundred 2024: छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने किया आंद्रे रसेल को आउट, देखें वीडियो 

Jofra Archer and Andre Russell (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड में इस समय The Hundred Mens Competition 2024 का रोमांचक सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच 24 जुलाई को लंदन स्पिरिट और साउदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। बता दें कि मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बेहतरीन गेंद पर स्पिरिट के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को आउट कर, पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

मैच में लंदन स्पिरिट के दूसरे हाफ में आर्चर गेंदबाजी करते हुए नजर आए, और रसेल ने आउट होने से पहले उन्होंने पिछली गेंद पर आर्चर को एक शानदार सिक्स मिडविकेट के ऊपर से लगाया था। तो वहीं इसके बाद आर्चर ने अगली गेंद को थोड़ा सा खींचा और इस गेंद पर थर्ड मैन पर शाॅट खेलने के चक्कर में रसेल क्रेग ओवरटन के हाथों में कैच दे बैठे। रसेल 7 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए, तो आर्चर का यह जारी टूर्नामेंट में पहला विकेट था।

देखें किस तरह जोफ्रा आर्चर ने किया आंद्रे रसेल को आउट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Hundred (@thehundred)

A post shared by The Hundred (@thehundred)

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो साउदर्न ब्रेव ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। स्पिरिट के लिए कप्तान डैन लाॅरेंस ने 38 रनों की तो लियाम डाॅसन 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं ब्रेव की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो क्रेग ओवरटन को 3, टायमल मिल्स और क्रिस जाॅर्डन को 2-2, तो जेम्स कूल्स और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके बाद जब साउदर्न ब्रेव लंदन स्पिरिट से मिले 139 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 89 गेंदों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ब्रेव के लिए जेम्स विंस ने 56 तो डैनियल हूज ने 45 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं अंत में लूस डु प्लाॅय 23* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...