
Team India (Image Credit- Instagram)
किसी को भी भरोसा नहीं था कि Team India कानपुर टेस्ट मैच बारिश के बाद भी जीत जाएगी, लेकिन रोहित की सेना ने चौथे दिन ही जीत का प्लान तैयार कर लिया था। जिसके बाद भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की, वहीं अब टीम के सोशल मीडिया पर खास वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में सिराज और यशस्वी के अलावा कप्तान रोहित ने अपने मन की बात की है।
सिराज ने इस वीडियो में क्या खास बात की?
वहीं Team India के सोशल मीडिया पर आए वीडियो में सिराज ने कानपुर टेस्ट के अलावा, अपनी फील्डिंग पर भी बात की। सिराज ने कहा कि-जब से मैं टेस्ट क्रिकेट खेला है ये पहली बार था जब हम तीनों दिन फील्डिंग पर थे, टेस्ट क्रिकेट में काफी चुनौती होती लंबा स्पेल डालने की और इस टेस्ट में काफी मजा आया है। आगे सिराज बोले कि- मैं काफी टाइम से अपनी फील्डिंग पर काम कर रहा हूं और इसे लेकर जडेजा से बात करता रहा हूं। साथ ही सिराज ने कहा कि मैं अपने आप को अच्छा फील्डर मानता हूं और इस मैच का कैच बेस्ट कैच था मेरे लिए।
अब Team India के कप्तान ने अपने कैच पर दिया बयान
*कप्तान Rohit ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ने को लेकर दिया पहली बार बयान।
*रोहित शर्मा ने कहा कि ऐसे कैच पकड़ने के लिए हमेशा आपकी टाइमिंग सही होनी चाहिए।
*आप सही समय पर नहीं कूदेंगे तो कैच छूट सकता है, मैं लकी था कि मैंने वो गेंद पकड़ी-रोहित।
*मैं सही समय पर कूदा था और साथ ही मैंने अपना हाथ भी सही जगह रहा था कैच के लिए-रोहित।
यशस्वी ने की कप्तान रोहित की जमकर तारीफ
इस वीडियो में यशस्वी ने भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि ये पहले से साफ हो गया था कि हम टारगेट रखेंगे और उसी अंदाज में क्रिकेट खेलेंगे। आगे जायसवाल ने कहा कि- मैं और रोहित भाई शानदार अंदाज में खेल रहे थे, मैं वहीं शॉट लगा था जहां रन स्कोर हो रहे थे और मैंने वो किया साथ ही बल्लेबाजी को एंजॉय किया। यशस्वी ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि- वो अविश्वसनीय हैं, वो सबसे बेस्ट हैं और मुझे काफी मोटिवेट करते हैं। वो टीम के साथ जो बात करते हैं, साथ ही जो उनकी अप्रोच है वो काफी शानदार है और मैं लकी हूं की ये सब उनके साथ एक्सपीरियंस करा रहा हूं।
Team India के इस वीडियो में दिया तीनों खिलाड़ियों ने बयान
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
एक नजर रोहित शर्मा के उस शानदार कैच पर
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

