
Team India (Image Credit- Instagram)
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए Team India कड़ी तैयारी करने में लगी हुई है, जहां चेपॉक स्टेडियम में टीम का पूरा का पूरा फोकस अभ्यास पर है। दूसरी ओर टीम के सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र के कई सारे वीडियो आ चुके हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है वो काफी ज्यादा ही अलग है और अभ्यास के बीच आए नए वीडियो को आप बार-बार देखना पसंद करेंगे।
अपने गेंदबाजों को लेकर मीडिया से बात की कप्तान रोहित ने
पहले टेस्ट मैच को लेकर Team India के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में मीडिया के सवालों के जवाब दिए थे, इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाजों को लेकर बात की। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट हमेशा अपने दिमाग में रखेंगे, आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सभी मैच खेले लेकिन ये संभव नहीं है क्योंकि बहुत अधिक क्रिकेट खेला जाता है। साथ ही रोहित ने बोले कि- हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं जो गेंदबाजों को मैनेज करने से जुड़ी है , लेकिन ये सब इन मैचों में उनके द्वारा उठाए जा रहे कार्यभार पर निर्भर करता है।
Team India का ये वीडियो आप एक बार नहीं, कई बार देखना पसंद करेंगे
*अभ्यास सत्र के बीच से Team India का स्पेशल वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में खिलाड़ी अपने अलग-अलग Cricketing Gear को खोलते हुए दिखे।
*बल्लेबाजी पैड से लेकर थाई पैड और जूतों की आवाज को किया गया है रिकॉर्ड।
*फैन्स को पसंद आया ये ASMR वाला वीडियो, किए गजब के कमेंट्स।
एक नजर Team India के इस काफी अलग वीडियो पर
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
इससे पहले खिलाड़ियों के लिए हुआ था स्पेशल सेशन
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
हाल ही में बड़ी सीरीज अपने नाम की है बांग्लादेश टीम ने
दूसरी ओर बांग्लादेश टीम इस समय उत्साह से लबरेज हैं, जहां इस टीम ने एक बड़ी सीरीज अपने नाम की है। हाल ही में बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में करारी मात दी है, ऐसे में ये टीम गजब की लय में नजर आ रही है। जिसे देखते हुए भारतीय टीम इस बार विरोधियों को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी, पहले दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों सीरीज होगी और फिर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।
आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन? यहां जानें
PAK vs AUS: इस वजह से पाकिस्तान वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श
अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर
2026 T20 World Cup के बाद ICC टूर्नामेंट्स से संन्यास लेंगी मेगन शूट

