Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup Updated Points Table: बांग्लादेश को हराकर टॉप पहुंचा वेस्टइंडीज, भारत है इस नंबर पर

T20 World Cup Updated Points Table बांग्लादेश को हराकर टॉप पहुंचा वेस्टइंडीज भारत है इस नंबर पर

T20 World Cup 2024 (Photo Source: Getty Images)

ICC Womens T20 World Cup Updated Points Table- वेस्टइंडीज की टीम ने गुरुवार, 11 अक्टूबर की रात बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज ने इस जीत से ना सिर्फ 2 अंक हासिल किए है, बल्कि अपनी नेट रन रेट में भी तगड़ा सुधार किया है। विंडीज की टीम जारी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के ऊपर पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं ग्रुप-ए में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत टॉप-2 में मौजूद हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 10 विकेट से हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की है। टीम ने सबसे पहले स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया, उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज 4 अंक व +1.708 के बेहतरीन रन रेट के साथ ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है।

वेस्टइंडीज के अलावा ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के भी 4-4 अंक है। 1.527 नेट रन रेट के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे तो वहीं +0.653 के साथ इंग्लैंड तीसरे पायदान पर है। ग्रुप-बी में अब इन तीन टीमों के बीच ही सेमीफाइनल की रेस बनी हुई है।

ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया-भारत टॉप-2 में

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वहां फिलहाल भारत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ टॉप-2 में बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं और टीम टॉप पर है, वहीं भारत तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। ग्रुप-ए में सेमीफाइनल की रेस में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी है क्योंकि इन दोनों टीमों ने अभी तक 2-2 मैच ही खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया अधिकतम 8 तो अन्य तीन टीमें अधिकतम 6 अंकों तक पहुंच सकती है।

ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार टाई नोट रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
वेस्टइंडीज 3 2 1 0 0 4 +1.708
साउथ अफ्रीका 3 2 1 0 0 4 +1.527
इंग्लैंड 2 2 0 0 0 4 +0.653
बांग्लादेश 3 1 2 0 0 2 -0.835
स्कॉटलैंड (E) 3 0 3 0 0 0 -2.671

ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार टाई नोट रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 0 4 +2.524
भारत 3 2 1 0 0 4 +0.576
पाकिस्तान 2 1 1 0 0 2 +0.555
न्यूजीलैंड 2 1 1 0 0 2 -0.050
श्रीलंका 3 0 3 0 0 0 -2.564

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...