Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)
Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 176 रनों का लक्ष्य, साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा। जिसे बाद में प्रोटियाज ने एडेन मार्करम (86* रन, 44 गेंद) की कप्तानी पारी के चलते 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही 20 देशों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए, साउथ अफ्रीका ने जीत की हैट्रिक भी पूरी की।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने 26 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेली, तो फिल एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 32 रनों का योगदान दिया। अंत में जेम्स नीशम 23* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो ऑलराउंडर मार्को यान्सेन को सबसे ज्यादा चार विकेट मिले। इसके अलावा लुंगी एनगिडी, केशव महाराज व काॅर्बिन बाॅश के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 17.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक (20) और एडेन मार्करम के (86*) बीच 86 रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने मैच की दिशा तय की।

मार्करम अंत तक नाबाद रहे। रयान रिकेल्टन व डेवाल्ड ब्रेविस ने क्रमश: 21-21 रन बनाए, तो डेविड मिलर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए लाॅकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...