Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार

T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार

MS Dhoni (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा और भरोसेमंद बयान दिया है। मौजूदा भारतीय टी20 टीम का आकलन करते हुए धोनी ने इसे दुनिया की ‘सबसे खतरनाक टीमों में से एक’ बताया है। उनके मुताबिक, टीम के पास गहराई, अनुभव और खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर पूरी स्पष्टता है, जो किसी भी बड़ी प्रतियोगिता में जीत की सबसे बड़ी चीज होती है।

‘माही अनप्लग्ड’ कार्यक्रम में बातचीत के दौरान धोनी ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, यह एक बेहद खतरनाक टीम है। एक अच्छी टीम में जो कुछ भी होना चाहिए, वह सब इस टीम के पास है। खिलाड़ियों के पास अनुभव है, खासकर इस फॉर्मेट में। उन्होंने दबाव में खेला है और जिस भूमिका में वे खेल रहे हैं, उसमें लंबे समय से खुद को साबित किया है।

देखें धोनी की ये वीडियो

हालांकि, धोनी ने एक ऐसी चुनौती का भी ज़िक्र किया, जो उन्हें हमेशा परेशान करती रही है ओस (ड्यू)। उन्होंने स्वीकार किया कि सफेद गेंद क्रिकेट में ओस मैच का रुख पूरी तरह बदल सकती है। धोनी ने कहा, मुझे ओस से नफरत है।

यह बहुत कुछ बदल देती है। मेरे खेलने के समय भी ओस एक ऐसी चीज थी, जिससे मैं डरता था। ऐसे में टॉस बहुत अहम हो जाता है। अगर हालात बराबर रहें, तो भारत ज्यादातर मैचों में जीतकर ही बाहर निकलेगा।

धोनी ने टी20 क्रिकेट की अनिश्चितता पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इस फॉर्मेट में अगर आपकी टीम के कुछ खिलाड़ियों का दिन खराब हो जाए और विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी असाधारण प्रदर्शन कर दे, तो सबसे मजबूत टीम भी मुश्किल में पड़ सकती है। यही टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने आगे कहा, ‘यह लीग स्टेज में हो सकता है या नॉकआउट में। ऐसे समय में बस यही दुआ होती है कि कोई खिलाड़ी चोटिल न हो और सभी खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारियां सही तरीके से निभाएं।’ बातचीत के अंत में धोनी ने फिर दोहराया कि वह कुछ कहकर नजर नहीं लगाना चाहते, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम वाकई बेहद खतरनाक है।

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 17 साल का इंतज़ार 2024 में खत्म हुआ, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में खिताब जीता। तो वहीं, अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपने खिताब की रक्षा करती हुई नजर आएगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...