Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, WI vs NZ: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024 WI vs NZ वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

WI vs NZ (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024, WI vs NZ: जारी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर 26 में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के नजरिए से कीवी टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, तो वहीं वेस्टइंडीज इस मैच को जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

वेस्टइंडीज (WI)

जारी टी20 वर्ल्ड कप में सह-मेजबान वेस्टइंडीज के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसने जीत हासिल की है। टीम इस वक्त ग्रुप सी में 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 5 विकेट और युगांडा के खिलाफ 134 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। तो वहीं कुछ ऐसे ही प्रदर्शन को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहराना चाहेगी।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI:

ब्रेंडन किंग, जाॅनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), राॅस्टन चेज, राॅवमैन पाॅवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

न्यूजीलैंड (NZ)

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम अपने पहले मैच में बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं अब न्यूजीलैंड को यहां से सुपर 8 में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। देखने लायक बात होगी कि कैरेबियाई टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:

फिन एलन, डेविड काॅन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैंपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लाॅकी फर्ग्यूसन।

আরো ताजा खबर

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...

WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें

5 Released Players Franchises Might Regret Letting Go Ahead of WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले, विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों...

NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है।...