Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: युगांडा के खिलाफ अपने मैच विनिंग स्पेल से काफी खुश है अकील हुसैन, खुद की जमकर की प्रशंसा

Akeal Hossain (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शानदार मैच में वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से बेहतरीन स्पिनर अकील हुसैन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और युगांडा के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। अकील हुसैन ने युगांडा के खिलाफ चार ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए जिसके जवाब में युगांडा 12 ओवर में 39 रन पर ऑलआउट हो गई। अकील हुसैन अपनी गेंदबाजी स्पेल से काफी खुश है। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक वेस्टइंडीज के स्पिनर ने कहा कि, ‘मैं यहां काफी काम कर रहा हूं। वर्ल्ड कप से पहले हमने एक कैंप में शिरकत ली थी। यही नहीं सुनील नारायण के साथ भी मैं काफी काम कर रहा हूं। वो मेरे काफी करीबी दोस्त हैं। जब आपको सफलता मिल रही होती है तो आपको और भी कड़ी मेहनत करनी होती है। सभी खिलाड़ी अपना होमवर्क सही तरीके से कर रहे हैं। खिलाड़ी को हमेशा ही स्टेप आगे होना चाहिए।’

हम पिछले 12 सालों से काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं: अकील हुसैन

अकील हुसैन ने आगे कहा कि, ‘आज मैंने अपनी लेंथ में काफी काम की और इसी वजह से लगातार अंतराल में विकेट लिए। मुझे यह बात काफी अच्छी तरह से पता थी कि अगर मैं अपनी लेंथ पर गेंदबाजी करूंगा तो बल्लेबाजों को मेरे खिलाफ काफी परेशानी होगी। पिच को समझ कर आपको अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए और आप अपनी लेंथ को मिस नहीं कर सकते हैं।

हमारे साथ सबसे अच्छी बात यह है कि पिछले 12 महीने से हम लोग लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे कई एरिया है जहां हमें अभी भी अपने आपको और बेहतर करना है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम भविष्य में और भी अच्छा क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।’

वेस्टइंडीज ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब टीम को अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 जून को खेलना है। वेस्टइंडीज ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...