Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs BAN Match Pitch Report, Weather: भारत-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Match Pitch Report Weather भारत-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल यहां पर जानिए

Sir Vivian Richards Stadium, Antigua (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम नॉर्थ साउंड में खेला जाएगा। भारत ने जहां अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में जीत दर्ज की थी, वहीं बांग्लादेश को अपने पहले सुपर 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद जरूरी है। ऐसे में जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए मैच के दौरान पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी।

IND vs BAN: Pitch Report: कैसी होगी एंटीगुआ की पिच?

एंटीगुआ के सर विवियन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहती है। यह स्टेडियम उन कुछ चुनिंदा मैदानों में से एक है, जो हर खिलाड़ी को मदद करेगा, चाहे वह बल्लेबाज हो, तेज गेंदबाज हो या स्पिनर हो। ऐतिहासिक रूप से, एंटीगुआ पर नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है। इसके अलावा, जैसे ही गेंद पिच पर पकड़ बनाती है, स्पिनरों को दोनों पारियों में मैदान पर गेंदबाजी करने में आनंद आता है।

IND vs BAN: आज कैसा रहेगा एंटीगुआ का मौसम

भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ में खेले जाने वाले सुपर-8 मुकाबले के दौरान बारिश के खलल डालने की संभावना है। स्थानीय समयानुसार सुबह में 10 बजे टॉस होगा साढ़े 10 बजे से खेल शुरू होगा। उस दौरान बारिश की संभावना काफी कम है। दिन के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही उमस भी 76-78 प्रतिशत के बीच रहेगी।

T20I Stats & Records at Sir Vivian Richards Stadium

कुल मैच 19
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 11
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 08
टाई मै 00
नो रिजल्ट 00
हाईएस्ट टीम टोटल 194/4
लोएस्ट टीम टोटल 47
हाईएस्ट टोटल जिसका सफलतापूर्वक पीछा किया गया 151
लोएस्ट स्कोर जिसे डिफेंड किया गया 121
पहली पारी का औसत स्कोर 140

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...