Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान हुई खराब अंपायरिंग पर जमकर भड़के Towhid Hridoy

South Africa vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN) के बीच खेला गया। न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस लो स्कोरिंग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन से जीत हासिल की है।

हालांकि, इस मैच के दौरान हुई मैदानी अंपायरिंग की पूर्व खिलाड़ियों समेत क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिली थी। तो वहीं मैच के दौरान बांग्लादेशी बल्लेबाज तौहीद हृदौय (Towhid Hridoy) जिन्होंने 34 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी, उन्होंने अंपायरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाज महमूदुल्लाह को 17वें ओवर में पगबाधा आउट दिया गया, लेकिन इसके बाद उन्होंने डीआरएस लिया और रिव्यू में वह नाॅटआउट करार दिए गए। लेकिन इस दौरान गेंद महमूदुल्लाह से पैड ले लगकर सीमा रेखा के पार चली गई, लेकिन चूंकि गेंद पैड से लगी थी और खिलाड़ी आउट नहीं था, इस वजह से गेंद को डैड करार दिया गया। लेकिन यह गेंद चौका हो सकती थी, अगर मैदानी अंपायर सही फैसला लेता तो।

दूसरी ओर, यही 4 रन बाद में बांग्लादेश की हार का कारण बना, साथ ही मैच के दौरान कुछ ऐसे मैदानी फैसले थे, जिसमें वाइड गेंद को वाइड नहीं दिया गया था। तो वहीं मैच के दौरान हुई खराब अंपायरिंग को लेकर अब तौहीद हृदौय ने बड़ा बयान दिया है।

तौहीद हृदौय ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खत्म होने के बाद तौहीद हृदौय ने क्रिकबज के हवाले से कहा- ईमानदारी से कहूं तो इतने बड़े मुकाबले में यह हमारे लिए ये फैसले अच्छे नहीं थे। मेरे नजरिए से, अंपायर ने उसे आउट दे दिया, लेकिन यह हमारे लिए काफी कठिन था। वो 4 रन मैच का परिणाम बदल सकते थे।

क्रिकेट रूल मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन उस समय वो 4 रन काफी महत्वपूर्ण थे। अंपायर काॅल कर सकते हैं, गलतियां कर सकते हैं। लेकिन वे भी इंसान हैं। उन्होंने कुछ मौकों पर वाइड नहीं दी, जो वाइड देनी चाहिए थी। इस तरह के मैच जहां लो स्कोर हो, वहां 1-2 रन बड़ी भूमिका में होते हैं। मुझे अंपायर काॅल पर आउट दिया गया, जिसमें कि सुधार की गुजांइश है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...