Skip to main content

ताजा खबर

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लिश टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मैकुलम ने टेस्ट टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया। उनकी जगह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को नया टेस्ट कोच बनाया गया है।

मैकुलम के जाने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, जो रूट ने दोबारा टेस्ट कप्तानी संभाली है। अब उनकी अगुवाई में इंग्लैंड 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगा।

रूट ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि मैकुलम अब टेस्ट टीम के कोच नहीं रहेंगे, तो उन्हें काफी बुरा लगा। उन्होंने मैकुलम को ऐसा कोच बताया, जिसने उनके खेल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने में मदद की।

रूट के मुताबिक, मैकुलम ने उन्हें क्रिकेट को अलग नजरिए से देखने के लिए प्रेरित किया। दोनों के बीच मजबूत रिश्ता भी बना। हालांकि, मैकुलम अब टेस्ट टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन वह इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के साथ काम करते रहेंगे। रूट ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि उनका साथ अभी जारी रहेगा।

फ्लेमिंग को लेकर रूट ने जताया भरोसा

नए टेस्ट कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर रूट काफी सकारात्मक हैं। उन्होंने फ्लेमिंग की कप्तानी और कोचिंग की तारीफ की। फ्लेमिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। रूट ने माना कि फ्लेमिंग का अंतरराष्ट्रीय रेड-बॉल टीम को कोचिंग देने का अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी क्रिकेट समझ और कोचिंग रिकॉर्ड पर उन्हें पूरा भरोसा है।

रूट ने अपने पहले कप्तानी कार्यकाल में जोफ्रा आर्चर के अधिक इस्तेमाल को लेकर भी बात की। उन्होंने माना कि कुछ मौकों पर उन्होंने आर्चर से जरूरत से ज्यादा गेंदबाजी कराई थी।

2019 में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान आर्चर ने एक टेस्ट में 42 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वह लंबे समय तक चोटों से परेशान रहे। रूट ने कहा कि इस बार वह पुरानी गलती नहीं दोहराएंगे। उन्होंने आर्चर को बेहद खास प्रतिभा बताया और कहा कि इंग्लैंड के लिए वह टेस्ट सहित सभी फॉर्मेट में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले, न्यूजीलैंड टीम के...

क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। इस सीरीज से...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। फटाफट क्रिकेट के बाद...

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

IND vs NZ 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं, 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड...