Skip to main content

ताजा खबर

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X)

भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ के बाद, भारत 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद, फाइनल में पहुंचने की राह जरूर मुश्किल हुई है, लेकिन टीम के पास अभी भी क्वालिफाई करने का मौका है।

भारत को बाकी 9 टेस्ट में करना होगा शानदार प्रदर्शन

भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए नौ टेस्ट मैचों में करीब 78 अंक हासिल करने होंगे। इसका मतलब है कि टीम को लगातार जीत दर्ज करनी होगी। 6 जीत और दो ड्रॉ से भारत 80 अंक हासिल कर सकता है, जबकि 7 जीत से 84 अंक मिलेंगे।

भारत के बाकी मुकाबलों में अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट, नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट शामिल हैं।

कितनी जीत से मजबूत होगी भारत की स्थिति?

अगर भारत बाकी नौ में से सभी नौ टेस्ट जीत लेता है, तो उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग तय हो जाएगी। आठ जीत और एक हार की स्थिति में भी टीम बेहद मजबूत स्थिति में होगी।

वहीं 7 जीत और दो हार के साथ भारत का फैसला दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर कर सकता है। छह जीत, दो ड्रॉ और एक हार की स्थिति में भारत करीब 59 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकता है। ऐसे में दूसरी टीमों के नतीजे भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे।

भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरा भी बड़ी परीक्षा होगा। टीम ने 2009 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट नहीं जीता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज भी बेहद अहम होगी। WTC में केवल शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसलिए, भारत को अब हर टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा और हार से बचना होगा।

ये भी पढ़ें – टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

আরো ताजा खबर

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...

SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले, न्यूजीलैंड टीम के...

क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। इस सीरीज से...