Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर रोहित, विराट और हार्दिक ने ये क्या कह दिया

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर रोहित, विराट और हार्दिक ने ये क्या कह दिया

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी में आज 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क के नसऊ क्रिकेट काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। तीनों ही क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

रोहित, विराट और हार्दिक ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- भले ही हम उनके खिलाफ लगातार नहीं खेल रहे हो, लेकिन फिर उनके खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयारी करते हैं। खिलाड़ियों के लिए यह सिर्फ एक मैच है। हम ये नहीं सोच सकते कि यह एक बड़ा मैच है। जाहिर कि हर एक वर्ल्ड कप मैच बड़ा होता है। हमें बस इसे एक और मैच के रूप में लेना है, और जीतना है।

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर कहा- मेरे लिये यह उतना ही आसान है जितना कि यह जानना कि वर्ल्ड कप में कौनसी टीमें खेल रही हैं। अलग-अलग देश खेल रहे हैं और सभी की अलग-अलग जर्सी हैं। स्टेडियम के अंदर का माहौल ही आपके प्रदर्शन को अलग तरह से ऊपर उठाता है और जब हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो ऐसा ही होता है।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर कहा- पाकिस्तान एक ऐसी टीम रही है जहां मैं कई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में बहुत भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया क्योंकि मैं काफी उत्साहित था। पर मैंने अब सही फैसला किया है, और मैं मैच खेलने के दौरान शांत रहने में सक्षम रहा हूं और आशा करता हूं कि इस मैच में भी इसे जारी रखूंगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...