Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: उलटफेर का शिकार हुआ पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में USA के हाथों मिली शर्मनाक हार

T20 World Cup 2024: उलटफेर का शिकार हुआ पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में USA के हाथों मिली शर्मनाक हार

USA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला मेजबान USA और पाकिस्तान के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में यूएसए ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। इस वर्ल्ड कप में यह यूएसए की लगातार दूसरी जीत है। दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी।

USA vs PAK: बाबर आजम को छोड़कर फेल रहे पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 26 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद रिजवान नौ रन, उस्मान खान तीन रन और फखर जमां 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान बाबर ने शादाब के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। शादाब 25 गेंद पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। आजम खान फिर फ्लॉप रहे और गोल्डन डक का शिकार हुए।

बाबर 43 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, इफ्तिखार अहमद 14 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहीन ने 16 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, हारिस रऊफ तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अमेरिका की ओर से नौस्थुश केंजिगे ने तीन विकेट लिए। वहीं, सौरभ नेत्रवालकर को दो विकेट मिले। अली खान और जसदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।

USA vs PAK: मेजबान टीम की तरफ से कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA ने एक सधी हुई शुरुआत की। अमेरिका को 36 पर पहला झटका लगा, जब नसीम शाह ने स्टीवन टेलर को रिजवान के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमेरिका को 104 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। हारिस रऊफ ने आंद्रीस गौस को क्लीन बोल्ड किया। वह 26 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बना सके। गौस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल 38 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आमिर ने रिजवान के हाथों कैच कराया। एक वक्त अमेरिकी टीम रन चेज में आगे थी और लग रहा था कि टीम आसानी से जीत जाएगी। 16 ओवर में अमेरिका ने तीन विकेट पर 126 रन बना लिए थे और 24 गेंद में 34 रन की जरूरत थी। यहीं से पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पासा पलटा। अगले तीन ओवर में 19 रन आए।

20वें ओवर में अमेरिका को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। हारिस रऊफ ने उस ओवर में 14 रन दिए जिसके बाद मैच टाई हो गया। इसके बाद हुए सुपर ओवर में यूएसए ने पाकिस्तान के सामने 19 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में बाबर आजम की टीम 13 ही रन बना पाई।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...