Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: DRAMA! THRILL! EXCITEMENT! USA vs PAK मैच के रोमांचक सुपर ओवर की पूरी कहानी

VIDEO: DRAMA! THRILL! EXCITEMENT! USA vs PAK मैच के रोमांचक सुपर ओवर की पूरी कहानी

USA vs PAK Super Over (Photo Source: Insta/ICC)

टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला मेजबान USA और पाकिस्तान के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में यूएसए ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। इस मुकाबले को देखने के बाद अगर हम ये कहें कि यह इस टी-20 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला था तो ये गलत नहीं होगा।

इस वर्ल्ड कप में अब तक 11 मैचों में ही दो सुपर ओवर खेले जा चुके हैं। इस मैच से पहले नामीबिया और ओमान का मुकाबला सुपरओवर में गया था, जिसे नामीबिया की टीम ने जीता था। हालांकि, इस मुकाबले के सुपरओवर में अमेरिका ने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे उन्होंने दुनियाभर के फैंस को अपना दीवाना बना लिया।

सुपरओवर में पाकिस्तान की फील्डिंग भी खराब रही और ओवर-थ्रो या फिर वाइड देकर भी टीम ने काफी रन लुटाए। अमेरिकी टीम ने इसका फायदा उठाया और अंत में मैच जीतने में कामयाब रही। इस आर्टिकल में हम आपको रन चेज के दौरान आखिरी ओवर की कहानी और सुपरओवर के एक-एक गेंद के रोमांच के बारे में बताने जा रहे हैं।

USA vs PAK: आखिरी ओवर का हाल

20वें ओवर में अमेरिका की टीम को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर एरॉन जोंस और नीतीश कुमार थे। पहली गेंद पर नीतीश ने एक रन लिया। फिर दूसरी गेंद पर जोंस ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर भी एक रन आया। चौथी गेंद पर एरॉन जोंस ने छक्का लगाया और मैच में अमेरिका की वापसी कराई। इसके बाद पांचवीं गेंद पर जोंस ने एक रन लिया।

इस तरह आखिरी गेंद पर अमेरिका को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर नीतीश थे। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच टाई कर दिया। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। मोनांक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

USA vs PAK: अमेरिका का सुपर ओवर, बनाए 18 रन

सुपरओवर में अमेरिका की तरफ से एरॉन जोंस और हरमीत सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर गेंदबाजी करने के लिए आए।

पहली गेंद पर जोंस ने चौका लगाया।
दूसरी गेंद पर दो रन आए। कुल 6 रन हुए।
तीसरी गेंद पर यॉर्कर पर जोंस ने एक रन लिया। कुल 7 रन हुए।
अगली गेंद वाइड रही और इस पर एक रन भी ले लिया। यानी दो रन आए और कोई गेंद भी नहीं हुआ। कुल 9 रन हुए।
चौथी गेंद पर एक रन आया। कुल 10 रन हुए।
अगली गेंद फिर वाइड रही। इस पर फिर अमेरिकी बल्लेबाजों ने एक रन लिया और दो रन बने। कुल 12 रन हुए।
पांचवीं गेंद पर जोंस ने दो रन लिए। कुल 14 रन हुए।
अगली गेंद फिर वाइड रही। इस पर फिर अमेरिकी बल्लेबाजों ने एक रन लिया। फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ओवर थ्रो किया और अमेरिकी खिलाड़ियों ने दूसरा रन लिया। यानी बिना गेंद के तीन रन बने। कुल 17 रन हुए।
आखिरी गेंद पर अमेरिकी खिलाड़ियों ने एक रन लिया। जोंस रन आउट हुए। अमेरिका ने सुपर ओवर में कुल 18 रन बनाए। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी।

USA vs PAK: पाकिस्तान का सुपर ओवर, बनाए 13 रन

सुपरओवर में पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद और फखर जमान बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, अमेरिका की ओर से गेंदबाजी करने सौरभ नेत्रवालकर आए।

पहली गेंद पर बल्लेबाज इफ्तिखार बीट हुए। कोई रन नहीं बना।
दूसरी गेंद पर इफ्तिखार ने चौका लगाया। कुल चार रन हुए।
तीसरी गेंद पर सौरभ ने इफ्तिखार को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराया। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। कुल 4 रन हुए। पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रनों की जरूरत।
चौथी गेंद पर गेंद शादाब के पैर से लगकर चौके के लिए चली गई। कुल 10 रन हुए। पाकिस्तान को दो गेंद में 9 रन चाहिए थे।
पांचवीं गेंद पर दो रन बने। कुल 11 रन हुए। पाकिस्तान को एक गेंद में सात रन चाहिए। यहां से एक छक्का एक और सुपर ओवर करवा सकता था।
आखिरी गेंद पर शादाब सिर्फ एक रन बना सके। पाकिस्तान सुपर ओवर में अमेरिका के 18 रन के जवाब में 13 रन ही बना सका।

USA vs PAK: यहां देखिए Super Over का हाईलाइट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...