Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup में हार्दिक पांड्या के जबर प्रदर्शन के फैन हुए वसीम जाफर, कह दी ये बड़ी बात

Wasim Jaffer and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के योगदान व प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि हाल में ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक ने टीम इंडिया की जीत में अतुलनीय योगदान दिया था।

तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 177 रनों का बचाव करते हुए हार्दिक ने गेंदबाजी में खतरनाक हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर का बड़ा विकेट हासिल किया था। इसके अलावा वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले से बराबर प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।

वसीम जाफर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से जाफर ने कहा-  हार्दिक पांड्या का जिक्र खासतौर पर करना चाहूंगा, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर वह दबाव में थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जिस तरह से बल्ले और गेंद से आगे आकर प्रदर्शन किया, उसके लिए उन्हें सलाम।

जाफर ने आगे कहा- हम सभी जानते थे कि वह टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दबाव में था, लेकिन उसने अपना हाथ उठाया और बढ़िया प्रदर्शन किया। फाइनल में मेरे हिसाब से सूर्यकुमार यादव का कैच मैच बदलने वाला पल था। अगर वह कैच नहीं लपकते, तो वह छक्का हो जाता, और फिर डेविड मिलर के लिए 5 गेंदों में 10 रन बनाना आसान काम होता।

भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में साल 2007 का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही इस ट्राॅफी के साथ, भारत का पिछले 11 साल से कोई भी आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने का इंतजार भी आखिरकार खत्म हुआ।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...