

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। पूर्व वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज और मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप खुद मैदान पर ओस की जांच करने पहुंच गए।
मैच से पहले काफी चर्चा थी कि दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए बिशप कमेंट्री बॉक्स से निकलकर लॉन्ग-ऑन बाउंड्री तक गए और घास पर लेटकर नमी का अंदाजा लगाया। जांच के बाद उन्होंने बताया कि उम्मीद के मुकाबले मैदान पर ज्यादा ओस नहीं थी। बिशव की यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देने लगे।
देखें वीडियो –
Ian Bishop explaining the 👏dew factor in #ENGvWI game pic.twitter.com/TrmZS97XL6
— CricTracker (@Cricketracker) February 11, 2026
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका मानना था कि वानखेड़े में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है, खासकर जब रात में ओस बल्लेबाजी को मदद करती है।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत देनी होगी। हालांकि, बाद में होप ने भी माना कि जितनी ओस की उम्मीद थी, उतनी देखने को नहीं मिली।
वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 8 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए और जेसन होल्डर व रोवमैन पॉवेल के साथ अहम साझेदारियां कीं। आखिरी पांच ओवर में टीम ने 66 रन जोड़े और 20 ओवर में 196 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत तेज रही। फिल साल्ट ने 14 गेंदों में 30 रन बनाकर पावरप्ले में टीम को 67 रन तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाज हावी हो गए।
गुडाकेश मोटी ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। रोस्टन चेज ने भी 2 विकेट झटके, जिसमें जोस बटलर का अहम विकेट शामिल था। सैम करन ने 43 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 30 रन से जीत दर्ज की।
मद्रास हाईकोर्ट का MS Dhoni को आदेश: मानहानि मुकदमे में 10 लाख रुपये का भुगतान करें
T20 WC 2026, IND vs NAM: नामीबिया ने पहले बॉलिंग चुनी, संजू और बुमराह की टीम में वापसी
T20 WC 2026, NEP vs ITA: क्रिशन कालुगामागे के तीन विकटों की बदौलत इटली ने नेपाल को रौंदा
12 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

