Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC में पाकिस्तान ने की जीत से शुरुआत, नीदरलैंड को पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से 3 विकेट से हराया 

T20 WC में पाकिस्तान ने की जीत से शुरुआत, नीदरलैंड को पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से 3 विकेट से हराया 

PAK vs NED (Image Credit- Twitter X)

आज 7 फरवरी, शनिवार से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जारी 10वें सीजन का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पाकिस्तान ने फहीम अशरफ के अंतिम ओवरों में किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते, 3 विकेट से एक रोमांचक जीत दर्ज की है।

मुकाबले में नीदरलैंड से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, लेकिन इसके बाद फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बटोरते हुए मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। अशरफ ने मुकाबले में 11 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 29* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, पहले मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 19.5 ओवरों में 147 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। नीदरलैंड के लिए स्काॅट एडवर्ड्स ने 37 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो बास डे लीड ने 30 और माइकल लेविट ने 24 रनों का योगदान दिया। अन्य खिलाड़ी स्टार्ट मिलने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सलमान मिर्जा को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब के हाथ 2-2 सफलता लगी। साथ ही शाहीन अफरीदी को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पाकिस्तान नीदरलैंड से मिले 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 47 रनों की शानदार पारी खेली, तो सैम अयूब ने 24 और सलमान अली आगा ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, बाबर आजम ने 18 गेंदों में 15 रन बनाकर निराश किया। लेकिन अंत में फहीम अशरफ 29* और शाहीन अफरीदी 5* रन बनाकर नाबाद रहे, और टीम की जीत सुनिश्चित की।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...