Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2024: जसप्रीत बुमराह हमेशा ही मोहम्मद रिजवान के ऊपर रहे हैं हावी, यह वीडियो देख आप भी इस बात पर भरेंगे हामी

T20 वर्ल्ड कप 2024: जसप्रीत बुमराह हमेशा ही मोहम्मद रिजवान के ऊपर रहे हैं हावी, यह वीडियो देख आप भी इस बात पर भरेंगे हामी

Ind vs Pak (Pic Source-X)

9 जून को खेले गए न्यूयॉर्क स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप A में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को बोल्ड कर अपनी टीम को वापसी दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने यह विकेट तब लिया जब भारतीय टीम को मोहम्मद रिजवान को आउट करना बेहद जरूरी था क्योंकि उस समय तक पाकिस्तानी बल्लेबाज क्रीज पर टिक गए थे। बता दें, जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में मोहम्मद रिजवान को बोल्ड किया था। यही नहीं ऐसा ही कुछ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी देखने को मिला था। उस मुकाबले में भी भारतीय तेज गेंदबाज ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को बोल्ड कर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह ने इन दोनों ही महत्वपूर्ण मुकाबलों में मोहम्मद रिजवान को बोल्ड किया है। आईसीसी ने इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा कि, ‘जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद रिजवान के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी पसंद है।’

यह रही वीडियो:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से भारत ने पाकिस्तान को हराया

मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और विराट कोहली चार रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं कप्तान रोहित शर्मा भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि, ऋषभ पंत ने भारत की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की, लेकिन मिडिल ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 31 रनों की पारी खेली। हालांकि, उन्होंने अपनी इस पारी को 44 गेंदों में पूरा किया। कप्तान बाबर आजम ने 13 रन बनाए।

उस्मान खान और फखर ज़मान ने भी 13 रन बनाए। इमाद वसीम ने 15 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...