Skip to main content

ताजा खबर

Social Media Trends: जाने 17 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Social Media Trends: जाने 17 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

Social Media Trends

17 सितंबर को सोशल मीडिया नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं से भरा पड़ा हुआ था। वहीं वर्तमान और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

रोहित शर्मा ने केएल राहुल के वापसी को लेकर संकेत दिए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को लेकर भी बात की। वहीं बांग्लादेश टीम पर भी रोहित ने तंज कसा और कहा कि हर कोई भारत को हराना चाहता है। भारत को हराने में टीमों को काफी मजा आता है। तो लेने दो मजे उनको। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बीसीसीआई अधिकारी ने द टेलीग्राफ को बताया, फिलहाल, श्रेयस के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं है। वह किसकी जगह लेंगे? इसके अलावा, दलीप ट्रॉफी में उनका शॉट चयन चिंता का विषय रहा है, खासकर कल (रविवार)। वह अच्छी तरह से सेट थे और फिर अचानक ऐसा शॉट खेला (बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी की गेंद पर)। जब आप सेट होते हैं और फिर सपाट पिच पर बल्लेबाजी करते हैं, तो आपको उस अवसर का फायदा उठाने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी को एक गेंदबाज के तौर पर करना चाहती है इस्तेमाल, भारतीय कोच ने बताए भविष्य के प्लान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित...

ZIM vs IND, 2nd T20I: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने फील्डिंग चुनी, टीम इंडिया में हुआ एक बदलाव; देखें प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 2nd T20I: Zimbabwe opted to bowl first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मैच में, 25 जुलाई को जिम्बाब्वे...

वर्ल्ड कप 2027 की रेस से मोहम्मद शमी बाहर? पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ टीम मैनेजमेंट के बर्ताव पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने...

“इसे हमेशा संभाल कर रखूंगा” – जॉस बटलर को मिला रोहित शर्मा की साइंड जर्सी का खास तोहफा

Jos Buttler receives Rohit Sharma’s signed jersey (image via X) एक दिल छू लेने वाले पल में, इंग्लैंड के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर ने हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान...