Skip to main content

ताजा खबर

SM Trends: 15 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends 15 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends Of 15 Jan

इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरा वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रन बनाए। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

टीम इंडिया की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की धुआंधार पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना के अलावा प्रतिका रावल ने 154 रन का योगदान दिया। प्रतिका रावल ने अपनी इस पारी के दौरान 20 चौके और एक छक्का मारा। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 59 रन बनाए। आयरलैंड महिला टीम को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 436 रन चाहिए।

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। टीम की ओर से ओली पोप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। ओली पोप के अलावा एलेक्स रॉस ने 48 रन का योगदान दिया। सिडनी सिक्सर्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st T20I: अय्यर और अभिषेक की फिफ्टी के बाद बारिश ले डूबी सीरीज का पहला मैच

ENG vs IND, 1st T20I: Persistent rain forces abandonment of first T20I in Durham (image via getty) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच...

2 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st T20I: बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया...

ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने...