Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने प्लेइंग XI की घोषणा की, बैटिंग ऑर्डर में हुआ बड़ा बदलाव

SL vs NZ 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने प्लेइंग XI की घोषणा की, बैटिंग ऑर्डर में हुआ बड़ा बदलाव

Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 सितंबर से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले कामिंदु मेंडिस को प्रमोट किया गया और वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि वहीं कुसल मेंडिस निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

युवा कामिंदु मेंडिस ने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77.22 की औसत से 695 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 267 रन बनाए, जिसमें मैनचेस्टर टेस्ट में लगाया गया शतक भी शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अर्धशतक के बाद अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या ने पुष्टि की कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना चाहती है।

ऐसा होगा श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर

वहीं दूसरी तरफ कुसल मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में कभी भी नंबर-5 से नीचे बल्लेबाजी नहीं की है। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलने के लिए उन्हें विशेष रणनीति पर फोकस करने की जरूरत है। नई पोजिशन पर घरेलू मैदान में खेलना उनके लिए फायदेमंद है, लेकिन मेंडिस के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा।

दिनेश चंदीमल को नंबर-3 पर प्रमोट किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और टीम मैनेजमेंट अब उन्हें अधिक जिम्मेदारी देना चाहता है। अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को नंबर-4 पर प्रमोट किया गया है, उनके बाद कामिंदु हैं। छठे नंबर पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी करेंगे। रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो गेंदबाजी इकाई को संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम

दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

यहाँ देखे:- SL vs NZ 1st Test Dream11 Prediction श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच की ड्रीम11 टीम

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...