
Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Getty Images)
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 सितंबर से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले कामिंदु मेंडिस को प्रमोट किया गया और वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि वहीं कुसल मेंडिस निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।
युवा कामिंदु मेंडिस ने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 77.22 की औसत से 695 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 267 रन बनाए, जिसमें मैनचेस्टर टेस्ट में लगाया गया शतक भी शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अर्धशतक के बाद अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या ने पुष्टि की कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना चाहती है।
ऐसा होगा श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर
वहीं दूसरी तरफ कुसल मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में कभी भी नंबर-5 से नीचे बल्लेबाजी नहीं की है। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलने के लिए उन्हें विशेष रणनीति पर फोकस करने की जरूरत है। नई पोजिशन पर घरेलू मैदान में खेलना उनके लिए फायदेमंद है, लेकिन मेंडिस के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा।
दिनेश चंदीमल को नंबर-3 पर प्रमोट किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और टीम मैनेजमेंट अब उन्हें अधिक जिम्मेदारी देना चाहता है। अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को नंबर-4 पर प्रमोट किया गया है, उनके बाद कामिंदु हैं। छठे नंबर पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी करेंगे। रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो गेंदबाजी इकाई को संभालेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम
दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

