Skip to main content

ताजा खबर

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 18 सितंबर से शुरू हो रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए सोमवार, 16 सितंबर को 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 9-13 सितंबर तक खेलना था, लेकिन बारिश के चलते मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

ओशादा फर्नांडो की हुई वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने धाकड़ बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो को टीम में शामिल किया है। बता दें, करीबन एक साल बाद फर्नांडो की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी मैच मार्च 2023 में खेला था। ओशादा फर्नांडो ने हाल ही में श्रीलंका-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 122 और 80 रनों की पारियों खेली थी।

फर्नाडों ने स्क्वॉड में निशान मदुशंका को रिप्लेस किया है, जो इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में बल्ले से फ्लॉप रहे थे। श्रीलंका के लिए ओशादा फर्नांडो ने अब तक 21 टेस्ट मैच खेले हैं, जिस दौरान उन्होंने 33.06 के औसत से 1091 रन बनाए हैं।

इन दो खिलाड़ियों को किया गया ड्रॉप

श्रीलंकाई टीम ने कसुन रजिथा और निसाला थारका को ड्रॉप कर दिया है। कसुन रजिथा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौला नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, दिमुथ करूणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड-

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, ओशादा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, मिलान रत्नायके

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल-

पहला टेस्ट- 18-23 सितंबर, गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा टेस्ट- 26-30 सितंबर, गाले इंटरनेशनल स्टेडियम सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...