Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: Dunith Wellalage ने पहले वनडे में दिखाया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

SL vs IND: Dunith Wellalage ने पहले वनडे में दिखाया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

Dunith Wellalage (Pic Source-X)

आज यानी 2 अगस्त को खेला गया पहला वनडे मुकाबला टाई रहा। इन दोनों ही टीमों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें, एक समय भारत इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में था लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने अपनी टीम को इस मैच में वापसी दिलाई।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पथुम निस्संका ने 75 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। पथुम निस्संका के अलावा Dunith Wellalage ने 65 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67* रनों का योगदान दिया। Wellalage की यह पारी श्रीलंका के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई क्योंकि टीम एक समय काफी खराब स्थिति में थी और उन्होंने 101 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे।

हालांकि इसके बाद युवा ऑलराउंडर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली। Dunith Wellalage ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 9 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट अपने नाम किया। उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से भारत इस मैच को जीतने में नाकाम रहा और पहला वनडे टाई में समाप्त हुआ। Wellalage ने पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया।

भारत के बल्लेबाजों ने दिखाया निराशाजनक प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहला विकेट के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। शुभमन गिल इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की आक्रामक पारी खेली।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 24 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अच्छी शुरुआत के बावजूद भारत एक समय काफी मुश्किल स्थिति में था और उन्होंने अपने पांच विकेट 132 रन पर खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 6वें विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। केएल राहुल ने पहले वनडे में 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अक्षर पटेल की बात की जाए तो उन्होंने 33 रन बनाए। शिवम दुबे ने 25 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। भारत ने अपने सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय...

पाकिस्तान XI में रोहित शर्मा का नाम, ब्रॉडकास्टर की गलती से इंटरनेट पर मचा हंगामा, देखें वीडियो!

Rohit Sharma “Captains” Pakistan? Broadcaster’s Blunder Goes Viral During BAN vs PAK Test (image via X) ढाका में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच देख रहे फैंस को...

IPL 2026: BCCI की सख्ती, खिलाड़ियों की गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में कुछ...

IPL 2026: शुभमन गिल-साई सुदर्शन ने फिर जड़ी शतकीय साझेदारी, ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2026: Shubman Gill and Sai Sudharsan (image via IPL/X) आज (9 मई) राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 52वां मैच इस समय सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला...