Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2024, 3rd ODI Stats Review: श्रीलंका की भारत पर ऐतिहासिक जीत सहित, बने ये खास रिकाॅर्ड व स्टैट्स 

SL vs IND 2024 3rd ODI Stats Review श्रीलंका की भारत पर ऐतिहासिक जीत सहित बने ये खास रिकाॅर्ड व स्टैट्स

Sri Lanka vs India, 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

SL vs IND 2024, 3rd ODI Stats Review: श्रीलंका और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने 110 रनों से जीत हासिल की है।

तो वहीं इस जीत के साथ श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 साल बाद कोई वनडे सीरीज जीती है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में बने कुछ खास रिकाॅर्ड व स्टैट्स:

श्रीलंका बनाम भारत तीसरे वनडे मैच में बने रिकाॅर्ड व स्टैट्स पर एक नजर

2 – इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाए और इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित और क्रिस गेल के इस समय 331 छक्के हो गए हैं। तो वहीं 351 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी पहले नंबर पर मौजूद हैं।

1 – श्रीलंकाई ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालगे ने मैच में 5 विकेट लिए। इस फाइफर के साथ वह भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। एक्टिव प्लेयर्स में मुस्तफिजुर रहमान के नाम 3 और मिचेल स्टार्क के खिलाफ 2 फाइफर भारत के खिलाफ दर्ज हैं।

1 – इस सीरीज में 43 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए, जो एक तीन मैचों की किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे अधिक है।

5 – इस मैच में भारत ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 9 विकेट गंवाए, जो वनडे में भारत का 5वां मौका था जब भारत ने किसी वनडे मैच में 9 विकेट गंवाए।

3 – यह तीसरी बार है जब श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 15 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं, जिसमें से भारत ने 12 और श्रीलंका ने 3 जीती हैं।

3 – रोहित शर्मा ऐसे तीसरे कप्तान बने, जिनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है। रोहित से पहले 1993 में मोहम्मद अजहरुद्दीन और 1997 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई थी।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...