Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2024, 1st ODI Stats Review: देखें श्रीलंका बनाम भारत पहले वनडे मैच में बने रिकाॅर्ड्स व स्टैट्स

SL vs IND 2024, 1st ODI Stats Review: देखें श्रीलंका बनाम भारत पहले वनडे मैच में बने रिकाॅर्ड्स व स्टैट्स

Shivam Dube (Source X)

SL vs IND 2024, 1st ODI Stats Review: भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि यह लो स्कोरिंग मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ है। इसके साथ ही यह इस मैच में कुछ खास रिकाॅर्ड और स्टैट्स में भी बने हैं, जिसपर हम इस आर्टिकल के माध्यम से नजर डालने वाले हैं।

दूसरी ओर, मैच के बारे के बारे में आपको जानकारी दें तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 231 रनों का टारगेट भारत के सामने जीत के लिए रखा। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने 56 तो दुनिथ वेल्लालेग ने 67 रनों की पारी खेली।

लेकिन जब भारत श्रीलंका से मिले इस टारगेट को पीछा करने उतरी, तो उसने 47.5 ओवर में अपने सारे विकेट गंवा दिए और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। मैन इन ब्लू की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (58) के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। एक समय लग रहा है था भारत मैच को अपने नाम कर लेगी, लेकिन मेजबान टीम ने बेहतरीन वापसी कर मैच को टाई कराया।

मैच में बने ये खास रिकाॅर्ड व स्टैट

10 – रोहित शर्मा दुनिया के 10वें और भारत के तीसरे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 15 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित से पहले महान सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं।

1 – मुकाबले में एक छक्का लगाते ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इयोन माॅर्गन को पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम 234 छक्के तो माॅर्गन के नाम 233 छक्के हैं।

10 – बता दें कि जब यह मैच बराबरी या टाई पर खत्म हुआ तो यह भारतीय क्रिकेट टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 10वां टाई मैच था। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा टाई मैच खेलने के मामले में वेस्टइंडीज के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई है।

यहाँ देखे:- IND vs SL Dream11 Prediction

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...