Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND, 1st ODI: निसांका-वेललागे ने ठोके अर्धशतक, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 231 रन

SL vs IND 1st ODI निसांका-वेललागे ने ठोके अर्धशतक भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 231 रन

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND, 1st ODI: 1st Innings Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बोर्ड पर लगाए हैं। दुनिथ वेललागे ने सर्वाधिक 67 रनों की नाबाद पारी खेली।

पावरप्ले में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर बनाए थे मात्र 37 रन

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा था। मोहम्मद सिराज ने ओपनर असिथा फर्नांडो (1) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पावरप्ले में सिराज, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और शिवम दुबे की शानदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना पाई थी।

कुसल मेंडिस, समरविक्रमा और कप्तान असलांका का बल्ला भी नहीं चला

पावरप्ले के अंदर पहला विकेट गंवाने के बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। कुसल मेंडिस (14) पारी के 14वें ओवर में शिवम दुबे के खिलाफ LBW आउट हुए थे।

वहीं फिर, अक्षर पटेल ने 19वें ओवर में सदीरा समरविक्रमा (8) का विकेट चटकाया, समरविक्रमा गेंद को सीधा कवर पर तैनात शुभमन गिल की ओर मार बैठे, गिल ने कोई गलती नहीं की और एक आसान सा कैच पकड़ लिया। और 60 के स्कोर पर मेजबान टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा था।

श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका (14) भी कुछ खास पारी नहीं खेल पाए, वह पारी के 24वें ओवर में कुलदीप यादव के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

101 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

वाशिंगटन सुंदर ने पारी के 27वें ओवर में श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका को LBW आउट कर भारत को पांचवीं और बड़ी सफलता दिलाई थी। निसांका ने 75 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

दुनिथ वेललागे ने खेली अर्धशतकीय पारी

जेनिथ लियानागे और दुनिथ वेललागे के बीच छठे विकेट के लिए 41 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जेनिथ लियानागे ने 26 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। वहीं, वानिंदु हसरंगा ने 35 गेंदों में 24 रन बनाए। दुनिथ वेललागे ने 65 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 67 रनों की नाबाद पारी खेली।

अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने लिए 2-2 विकेट

भारत के लिए अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिया। अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा (8) और जुनिथ लियानागे (20) का विकेट चटकाया था। वहीं अर्शदीप सिंह ने 8 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिया। इनके अलावा मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

यहाँ देखे:- भारत के इस शहर में बनाया जाएगा एक और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...