Skip to main content

ताजा खबर

भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे में रोहित शर्मा का वाॅशिंगटन सुंदर को मजेदार वन-लाइनर, कहा- मेरे को क्या देख रहा है…

भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे में रोहित शर्मा का वाॅशिंगटन सुंदर को मजेदार वन-लाइनर, कहा- मेरे को क्या देख रहा है…

Sri Lanka vs India, 1st ODI (Image Credit- Twitter/X)

भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 2 अगस्त, शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं मुकाबले में श्रीलंकाई पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हो रही है। इस वीडियो में रोहित शर्मा वाॅशिंगटन सुंदर को एक शानदार वन-लाइनर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

मुकाबले के दौरान सुंदर ने एक गेंद स्ट्राइक पर मौजूद दुनिथ वेल्लालगे को फेंकी। इस गेंद पर दुनिथ बीट हो गए और सुंदर LBW की अपील करने लगे। इसके बाद सुंदर कप्तान की ओर देखने लगते हैं कि शायद वह रिव्यू लें, तो इस दौरान सुंदर को देखकर रोहित कहते हैं, तुम मुझे बताओगे ना, मेरे को क्या देख रहा है। सब मैं करूं तेरे लिए।

देखें रोहित शर्मा की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों के लक्ष्य

दूसरी ओर, मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलांका ने टाॅस जीतकर, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जो उनकी टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ है। बता दें कि भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 230 रन ही बना पाई।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ही 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए, तो अंत में दुनिथ वेल्लालगे ने 67* रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह 2-2 विकेट मिले। साथ ही मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव व वाॅशिंगटन सुदंर को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि अब भारत श्रीलंका से मिले टारगेट को कितनी जल्दी हासिल कर पाती है?

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...